A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज नांबियार से तलाक की खबरों पर आया मौनी रॉय का रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, की जरूरी अपील

सूरज नांबियार से तलाक की खबरों पर आया मौनी रॉय का रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, की जरूरी अपील

मौनी रॉय अपने पति सूरज नाम्बियार से तलाक की अफवाहों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों के अलगाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब इस पूरे मुद्दे पर मौनी रॉय ने भी प्रतिक्रिया दी है और जरूरी अपील की है।

mouni roy- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANI सूरज नांबियार, मौनी रॉय।

मौनी रॉय मंगलवार से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है और ये देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार के सेपरेशन की अटकलें तेज हो गईं। इन सभी अटकलों पर अब तक अभिनेत्री ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन, अब उन्होंने तलाक की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार से ही अफवाहें उड़ रही थीं कि मौनी और सूरज ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। ऐसे में अब आखिरकार उन्होंने इन अटकलों पर टिप्पणी करने का फैसला किया है।

मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर क्या लिखा?

मौनी रॉय ने इन अटकलों को सिरे से तो खारिज नहीं किया है, लेकिन मंगलवार से चल रही तलाक की अटकलों पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट जरूर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर तलाक की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मौनी रॉय ने लिखा, "सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वे झूठे नरेटिव प्रकाशित न करें और कृपया हमें निजता और गोपनीयता दें।" इसी के साथ मौनी ने फोल्डेड हैंड इमोजी भी इस्तेमाल किया है।

Image Source : Instagram/@imouniroyमौनी रॉय का पोस्ट।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की लव स्टोरी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों दोनों की पहली मुलाकात एक क्लब में हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे गहराने लगी और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लॉकडाउन के दौरान, मौनी लंबे समय तक सूरज के साथ दुबई में रहीं, जिससे वे और भी करीब आ गए और आखिरकार दोनों ने अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे बढ़ाने का फैसला किया।

2022 में हुई शादी

मौनी रॉय ने लंबे समय तक अपनी डेटिंग लाइफ को सीक्रेट रखने के बाद 27 जनवरी, 2022 को सूरज नांबियार से शादी कर ली। दोनों ने बंगाली और मलयालम दोनों परंपराओं से शादी की, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की। यूं तो मौनी अक्सर ही सूरज के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के साथ में कोई पोस्ट देखने को नहीं मिले हैं।

ये भी पढ़ेंः OTT की टॉपर बनी 8 एपिसोड वाली नई सीरीज, पंजाब सूबे पर आधारित है कहानी, नशे से नाश की कहानी हिला देगी दिमाग
5 बार हो चुकी सर्जरी, अब छठी बार कैंसर की चपेट में 'द फैमिली मैन' के जेके की पत्नी, दर्द में एक्टर

Latest Bollywood News