A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय को पति ने किया चीट? रिश्ते पर उठे सवाल, चर्चाओं के बीच सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट!

मौनी रॉय को पति ने किया चीट? रिश्ते पर उठे सवाल, चर्चाओं के बीच सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट!

मौनी रॉय एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नाम्बियार के अलग होने की अफवाहें इन दिनों जोरों पर हैं। इसी बीच, सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

mouni roy- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IMOUNIROY सूरज नांबियार, मौनी रॉय।

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार मंगलवार से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। चर्चा है कि दोनों अपनी शादी के चार साल बाद ही अलग हो गए हैं। मौनी और सूरज ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं, मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक इसे लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों के अलग होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मौनी को सूरज ने धोखा दिया है और फेम पाने के लिए अभिनेत्री से शादी की थी। इन सब चर्चाओं के बीच सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार?

मौनी रॉय और सूरज नांबियर के अलग होने की अफवाहें मंगलवार सुबह तेजी से फैलने लगीं। ये तब हुआ जब फैंस ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, दोनों की साथ वाली तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। कपल ने 2022 में गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज से शादी की और अपनी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। मगर अब दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं और इन अटकलों के बीच सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

जब मौनी और सूरज ने अपने भविष्य के बारे में बात की

बता दें, सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले व्यवसायी हैं। 2023 में 'वेड मी गुड' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में दोनों ने शादी, साथ और उन छोटी-छोटी बातों के बारे में खुलकर बात की थी जो उन्हें एक साथ खुश रखती हैं। मौनी ने अपने और सूरज के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, "हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता है। बस साथ रहना, रास्ते में मस्ती करना और अपने-अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करना।" वहीं सूरज ने कहा था, "आज अपना सर्वश्रेष्ठ करो और कल को अपना रूप लेने दो।"

लॉकडाउन के दौरान दुबई में रहे साथ

मौनी और सूरज ने उस समय की भी बात की, जब मौनी दुबई की दो-तीन दिन की यात्रा पर गई थीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह यहीं फंस गईं और करीब सात महीने दोनों साथ रहे। उन्होंने उसी इंटरव्यू में याद करते हुए कहा, “मैं दुबई तीन-चार दिन के लिए गई थी और फिर लॉकडाउन हो गया, इसलिए मुझे वहां सात महीने रुकना पड़ा। सब बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक था। हमने एक-दूसरे के कई ऐसे पहलू खोजे जिनसे शायद हम सहज नहीं थे, लेकिन फिर हमने सब कुछ ठीक कर लिया।”

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' के जमील जमाली और ट्रैफिक पुलिस की मजेदार बातचीत वायरल, राकेश बेदी के रिएक्शन ने जीता दिल, बोले- चालान मत काट देना
18 साल पुराना टीवी शो, IMDb रेटिंग में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को देता है टक्कर, कॉमेडी से था भरपूर

Latest Bollywood News