1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 18 साल पुराना टीवी शो, IMDb रेटिंग में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को देता है टक्कर, कॉमेडी से था भरपूर

18 साल पुराना टीवी शो, IMDb रेटिंग में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को देता है टक्कर, कॉमेडी से था भरपूर

 Published : May 12, 2026 10:10 pm IST,  Updated : May 12, 2026 10:10 pm IST

दूरदर्शन पर कई सीरियल टेलीकास्ट हुए थे, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। 18 पहले दूरदर्शन पर आए इस सीरियल की IMDb रेटिंग 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से ज्यादा है। इसमें सुप्रीया शुक्ला, सुष्मिता मुखर्जी और इकबाल आजाद थे।

kabhi saas kabhi bahu- India TV Hindi
क्योंकि सास भी कभी बहू थी से बेहतरीन शो Image Source : IMDB

दूरदर्शन के शोज और सीरियल दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हैं, जिनकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया के इस युग में ओटीटी पर घर बैठे भले ही नए-पुराने कंटेंट देखने को मिल जाते हैं, लेकिन एक वक्त था जब परिवार एक साथ बैठकर दूरदर्शन पर अपने पसंदीदा प्रोग्राम देखा करते थे और उसके बारे में चर्चा करते थे। इसी दौर में एक ऐसा सीरियल टेलीकास्ट हुए, जिसने अपनी कहानी और कलाकारों के दम पर हर घर में पहचान बना ली। ये शो धीरे-धीरे दर्शकों का सबसे पसंदीदा सास-बहू ड्रामा की लिस्ट में शामिल हो गया और लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से ज्यादा इस शो की रेटिंग

2008 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ 'कभी सास कभी बहू' काफी चर्चा में रहा है, जो 2010 तक लगातार चला था। उसी साल स्टार प्लस पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी भी टेलीकास्ट हुआ, लेकिन टेलीविजन धारावाहिकों की कहानी में थोड़ा अंतर भी देखने को मिला। जहां एक तरफ स्मृति ईरानी के शो में भरपूर इमोशनल ड्रामा दिखाया गया तो वहीं, दूसरी ओर 'कभी सास कभी बहू' में सास-बहू की प्यारी नोकझोक देखने को मिली। दर्शकों के बीच उस दौरान दूरदर्शन के इस शो को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिला था। हालांकि, कभी सास कभी बहू की IMDb रेटिंग 7 है और एकता कपूर के शो को 1.8 रेटिंग मिली है।

दूरदर्शन का 18 साल पुराना शो

'कभी सास कभी बहू' अवस्थी परिवार की तीन पीढ़ियों पर आधारित एक कॉमेडी शो है। इस परिवार के मुखिया मल्लू अवस्थी (अभिजीत लाहिड़ी) अपनी पत्नी सुजाता अवस्थी (शमा देशपांडे), बेटे वीरेंद्र (इकबाल आजाद) और उसकी पत्नी हेमा (सुष्मिता मुखर्जी), पोते मोहित (विजय भाटिया) और उसकी पत्नी काजल (सोनिका हांडा) के साथ रहते हैं। हेमा कभी अपनी सास सुजाता की गुलाम बनकर नहीं रही, लेकिन वह अपनी बहू काजल से खूब काम करवाती है। सुजाता और काजल दोनों मिलकर हेमा के खिलाफ एक टीम बना लेती हैं और हेमा को अपना डर बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके सारे एपिसोड आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

बिना गॉडफादर कमाई शोहरत, 'राम लखन' की विविया बन हुई थीं मशहूर, एक्सीडेंट ने बर्बाद कर दिया करियर

Cannes 2026 से आलिया भट्ट का पहला लुक वायरल, फ्लोरल गाउन में ढाया कहर, प्रिंसेस बन जीता दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन