1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. Cannes 2026 से आलिया भट्ट का पहला लुक वायरल, फ्लोरल गाउन में ढाया कहर, प्रिंसेस बन जीता दिल

Cannes 2026 से आलिया भट्ट का पहला लुक वायरल, फ्लोरल गाउन में ढाया कहर, प्रिंसेस बन जीता दिल

Published : May 12, 2026 09:01 pm IST,  Updated : May 12, 2026 09:01 pm IST
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई, 2026 को हुई। इंटरनेट यूजर्स यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल में मशहूर हस्तियां क्या पहनेंगी। खैर, रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाने वाली भारतीय सितारों में से एक आलिया भट्ट थीं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आलिया एक खूबसूरत गाउन दिखीं।
1/6 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई, 2026 को हुई। इंटरनेट यूजर्स यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल में मशहूर हस्तियां क्या पहनेंगी। खैर, रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाने वाली भारतीय सितारों में से एक आलिया भट्ट थीं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आलिया एक खूबसूरत गाउन दिखीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने Cannes Film Festival 2026 के रेड-कार्पेट पर अपनी एंट्री से पहले एक बेहद खूबसूरत मिंट-ग्रीन बॉल ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फूलों की डिजाइन, डीप नेकलाइन और सिंपल मेकअप से आलिया ने अपने लुक को एक मॉडर्न प्रिंसेस जैसा लुक दिया। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की पत्नी छाई हुई हैं।
2/6 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने Cannes Film Festival 2026 के रेड-कार्पेट पर अपनी एंट्री से पहले एक बेहद खूबसूरत मिंट-ग्रीन बॉल ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फूलों की डिजाइन, डीप नेकलाइन और सिंपल मेकअप से आलिया ने अपने लुक को एक मॉडर्न प्रिंसेस जैसा लुक दिया। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की पत्नी छाई हुई हैं।
आलिया दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं और अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आलिया भट्ट, जो एक ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रेंच रिवेरा में हैं। एक्ट्रेस एक स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट बॉल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके बाल एक बन में बंधे हुए थे। उन्होंने अपनी एक्सेसरीज को बिल्कुल मिनिमल रखा।
3/6 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं और अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आलिया भट्ट, जो एक ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रेंच रिवेरा में हैं। एक्ट्रेस एक स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट बॉल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके बाल एक बन में बंधे हुए थे। उन्होंने अपनी एक्सेसरीज को बिल्कुल मिनिमल रखा।
यश पाटिल के डिजाइनर फ्लोरल गाउन में उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जो 1950 के दशक के मशहूर स्टाइल से प्रेरित था। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर Cannes 2026 से अपने पहले लुक की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया था, 'CANNES 2026 @lorealparis'। उनका यह लुक पूरी तरह से विंटेज लग रहा था, मानो कोई प्रिंसेस तस्वीर से बाहर आ गई है।
4/6 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
यश पाटिल के डिजाइनर फ्लोरल गाउन में उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जो 1950 के दशक के मशहूर स्टाइल से प्रेरित था। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर Cannes 2026 से अपने पहले लुक की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया था, 'CANNES 2026 @lorealparis'। उनका यह लुक पूरी तरह से विंटेज लग रहा था, मानो कोई प्रिंसेस तस्वीर से बाहर आ गई है।
आलिया के प्रिंसेस जैसे आउटफिट को देखकर एक नेटिजन ने लिखा, 'सबसे प्यारी राजकुमारी हमारी अपनी आलिया है, सबसे खूबसूरत। आखिरकार, आलिया का कान्स से पहला लुक आ गया। मेरी डिज्नी राजकुमारी।' एक और फैन ने लिखा, 'माफ करना, लेकिन तुम्हारे पास यह राजकुमारी नहीं है। कोई डिज्नी को बता दे कि उनकी अगली राजकुमारी पहले से ही मौजूद है। वह आई, उसने जलवे बिखेरे में कोई कसर नहीं छोड़ी। तुम बहुत शानदार लग रही हो।'
5/6 Image Source : Instagram/@aliaabhatt
आलिया के प्रिंसेस जैसे आउटफिट को देखकर एक नेटिजन ने लिखा, 'सबसे प्यारी राजकुमारी हमारी अपनी आलिया है, सबसे खूबसूरत। आखिरकार, आलिया का कान्स से पहला लुक आ गया। मेरी डिज्नी राजकुमारी।' एक और फैन ने लिखा, 'माफ करना, लेकिन तुम्हारे पास यह राजकुमारी नहीं है। कोई डिज्नी को बता दे कि उनकी अगली राजकुमारी पहले से ही मौजूद है। वह आई, उसने जलवे बिखेरे में कोई कसर नहीं छोड़ी। तुम बहुत शानदार लग रही हो।'
आलिया भट्ट ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ पहले दिए एक इंटरव्यू में अपने कान्स 2025 डेब्यू को बहुत ही जबरदस्त अनुभव बताया था। उन्होंने बताया था कि वहां बहुत सारे लोग होते हैं और बहुत ज़्यादा एनर्जी होती है और आपको अच्छा दिखने, सही तरीके से मुस्कुराने और अपनी ड्रेस में न उलझने जैसी चीजों पर भी ध्यान देना होता है। आलिया ने फिर यह भी बताया कि वह बचपन से ही ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स रेड कार्पेट पर चलते हुए देखती आई हैं तो उन्हें भी जाना ही था।
6/6 Image Source : Instagram/@aliaabhatt

Advertisement