1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. MS Dhoni ने पूरा किया 88 साल की फैन का सपना, हर तरफ हुई वाहवाही

MS Dhoni ने पूरा किया 88 साल की फैन का सपना, हर तरफ हुई वाहवाही

महेंद्र सिंह धोनी थला आजकल काफी चर्चा में हैं। हाल ही में धोनी ने अपनी 88 साल की एक फ़ैन से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

twitter KhushbuSundar- India TV Hindi
Image Source : TWITTERKHUSHBUSUNDAR MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन फॉलिंग काफी ज्यादा है। फैंस उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। सोशल मीडिया पर आपने कई बार देखा होगा कि धोनी के फैन्स उनसे मिलने के लिए स्टेडियम तक दौड़कर आ जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने आदतों से यूं ही किसी का भी दिल जीत लेते हैं। हाल ही में धोनी ने 88 साल की महिला फैन से मुलाकात की है, जिस कारण उनकी हर जगह वाहवाही हो रही है। 

सलमान खान के नियम वाली बातों से मुकर गई पलक तिवारी, कही ये बात

हाल ही में एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने एक ट्वीट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा है हीरो बनते नहीं हैं, उनका जन्म होता है और धोनी ने इसे सही साबित किया है, उन्होंने आज मेरी 88 वर्षीय सास से मुलाकात की। इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। धोनी के अलावा उन्हें और कोई नजर नहीं आता। माही आपने उनकी उम्र में अच्छी सेहत के कुछ साल और खुशियां जोड़ दी हैं। मैं आपको प्रणाम करती हूं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आभार, जिसने यह मुमकिन किया है।”

MC Stan को Sania Mirza ने क्यों गिफ्ट किया 91 हजार के जूते, ये है सच

खुशबू सुंदर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह राजनीति में भी काम कर रही हैं। फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस फोटो में साफ दिख रहा है कि 88 वर्षीय महिला महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर काफी खुश हुई हैं। एक फोटो में  88 वर्षीय महिला ने माही को गाल पर किस भी किया। खुशबू सुंदर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह राजनीति में भी काम कर रही हैं। धोनी ने आईपीएल2023 के चार मैच की तीन पारियों में 58 की ऐवरेज और लगभग 215 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 32 रन। स्ट्राइक रेट के मामले में अभी तक सिर्फ़ दो प्लेयर्स माही से ऊपर हैं। पहले तो KKR के शार्दुल ठाकुर और दूसरे LSG के निकलस पूरन।

 

Latest Bollywood News