1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के नियम वाली बातों से मुकर गई पलक तिवारी, कही ये बात

सलमान खान के नियम वाली बातों से मुकर गई पलक तिवारी, कही ये बात

 Published : Apr 15, 2023 10:45 am IST,  Updated : Apr 15, 2023 12:15 pm IST

पलक तिवारी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने बताया था कि सलमान खान ने सेट पर मौजूद लड़कियों के लिए कुछ नियम बनाए हैं उस बयान पर अब पलक ने सफाई दी है।

twitter- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : TWITTER

पलक तिवारी ने हाल ही में एक नियम का जिक्र किया था जो सलमान खान ने शुरू किया था। ये खबर सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही थी। पलक तिवारी इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

MC Stan को Sania Mirza ने क्यों गिफ्ट किया 91 हजार के जूते, ये है सच

बता दें बीते दिनों पहले एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने बताया था कि सलमान खान ने महिलाओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं। पलक ने बताया सलमान सर का एक नियम था कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढंक कर रहेंगी, जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। इस बात पर लोगों ने सलमान खान को काफी ट्रोल किया था, जिसके बाद अब पलक तिवारी ने अपनी पुरानी बातों पर सफाई दी है। पलक ने कहा मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है, उन्होंने कहा मैं बस इतना कहना चाहती था कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे अपने से बड़े लोगों के सामने मुझे कपड़े पहनने चाहिए। सलमान सर उनमें से एक हैं।

Anupamaa: 5 साल लीप के बाद पूरी तरह बदल जाएगी 'अनुपमा' की जिंदगी, आएगा बड़ा ट्विस्ट

पलक तिवारी सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू कर रही हैं। 'किसी का भाई किसी की जान'  21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों की टुकड़ी है। साथ ही फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन