A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड हांथ में ड्रिप, चेहरे पर मुस्कान, हंसते-हंसते कीमोथेरेपी करा रही दिग्गज एक्ट्रेस, 7 साल से झेल रही कैंसर का दर्द

हांथ में ड्रिप, चेहरे पर मुस्कान, हंसते-हंसते कीमोथेरेपी करा रही दिग्गज एक्ट्रेस, 7 साल से झेल रही कैंसर का दर्द

'लाइफ इन ए मेट्रो' फेम एक्ट्रेस नफीसा अली इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन वो हंसते-हंसते इस मुश्किल दौर का सामना कर रही हैं। फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझते हुए उन्होंने जिंदगी जीने के अपने जज्बे को बयां किया है। अब वो अपनी कैंसर की जर्नी में कीमोथेरेपी तक पहुंची हैं, जिसकी झलक साझा की है।

nafisa ali- India TV Hindi Image Source : NAFISA ALI INSTAGRAM नफीसा अली।

दिग्गज अभिनेत्री-राजनेता नफीसा अली के लिए बीते सात साल काफी मुश्किलों भरे रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में न सिर्फ अलग पहचान बनाई बल्कि अपने काम से सम्मान भी कमाया। साल 2018 में नफीसा अली को स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला था। इस बीमारी से उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। अब मंगलवार को उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में एक भावुक अपडेट साझा की। उन्होंने बताया कि अब उनके पास अब कोई चारा नहीं बचा है। सर्जरी का विकल्प अब नहीं रह गया है और ऐसे में उन्हें एक बार फिर कीमोथेरेपी का ही सहारा लेना पड़ेगा। इस पोस्ट के बाद एक और पोस्ट में उन्होंने बताआ कि बुधवार से वो कीमोथेरेपी शुरू करने जा रही हैं। अब हाल में ही एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी एक झलक साझा की है।

साथ खड़ा है पूरा परिवार

नफीसा अली ने बुधवार सुबह एक पोस्ट साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'पावर ऑफ लव।' ये एक कैरोसेल पोस्ट है, जिसमें एक्ट्रेस का पूरा परिवार साथ खड़ा नजर आ रहा है। तस्वीर में उनके पति और बच्चे साथ हैं, जो उन्हें गले लगाए हुए हैं और वो इसमें खुलकर मुस्कुराती दिख रही हैं। ये तस्वीर अस्पताल जाने से पहले की जाहिर हो रही है, क्योंकि इसी पीलो कुर्ते में वो अस्पताल में भी नजर आईं। परिवार के साथ खड़े रहने से एक्ट्रेस को काफी बल मिला है और वो इस मुश्किल वक्त में बड़ी हिम्मत दिखा रही हैं। 

यहां देखें पोस्ट

शुरू हुई कीमो की प्रक्रिया

इसके कुछ देर बाद ही नफीसा ने एक और तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो रेकलाइनर पर लेटी हैं और उनके हाथ में एक ड्रिप लगाई गई है, जिसे देखकर साफ हो गया है कि कीमोथेरेपी का प्रॉसेस शुरू हो गया है। विक्ट्री साइन दिखाते हुए नफीसा खुलकर मुस्कुरा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए मुस्कुराएं।' इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें यूं ही हमेशा मुस्कुराने के लिए भी कहा है। 

यहां देखें पोस्ट

एक दिन पहले एक्ट्रेस ने दी थी जानकारी

इंस्टाग्राम पर नफीसा ने एक उद्धरण का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था। बीते दिने सामने आए इस पोस्ट में लिखा था, 'एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, तुम्हारे जाने के बाद हम किसकी ओर रुख करेंगे?' मैंने उनसे कहा, 'एक-दूसरे की ओर रुख करो। यही मेरा सबसे बड़ा तोहफा है, भाई-बहन जो एक ही प्यार और यादें साझा करते हैं। एक-दूसरे की रक्षा करो और याद रखो, तुम्हारा बंधन जीवन में आने वाली किसी भी चीज से ज्यादा मजबूत है।' यह कहते हुए कि वह जीवन से प्यार करती हैं, नफीसा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'आज से मेरे सफर का एक नया अध्याय। कल मेरा पीईटी स्कैन हुआ... इसलिए कीमोथेरेपी पर वापस लौट रही हूं क्योंकि सर्जरी संभव नहीं है। यकीन मानिए, मुझे जीवन से प्यार है।'

ये भी पढ़ें: लिवर कैंसर से दीपिका कक्कड़ का किया बुरा हाल, जैसे-तैसे झेल रहीं दर्द, बोलीं- ये हद से ज्यादा...डरावना है

Latest Bollywood News