1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निकिता रावल का नया गाना रोमांटिक सॉन्ग 'शाय शाय दिल' हुआ रिलीज, वायरल हो रहा VIDEO

निकिता रावल का नया गाना रोमांटिक सॉन्ग 'शाय शाय दिल' हुआ रिलीज, वायरल हो रहा VIDEO

Shy Shy Dil: एक्ट्रेस निकिता रावल का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। लोगों को गाने में उनका लुक पसंद आ रहा है।

Nikita Rawal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Nikita Rawal

Shy Shy Dil: अभिनेत्री और मॉडल निकिता रावल ने एक नया प्यार भरा गीत "शाय शाय दिल" जारी किया है। इसे शोनॉय रॉय ने निर्देशित किया है। इस म्यूजिक वीडियो में निकिता रावल हॉट अवतार में दिख रही हैं। गाने ने पोस्टर ने पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर किया जिसके बाद अब उनका गाना भी वायरल हो रहा है। ज्योत्सना ने इस गाने को अपनी प्यारी आवाज से संजोया है। 

प्यार भरा सॉन्ग 

"शाय शाय दिल" एक भावपूर्ण और प्यारा प्रेम गीत है, जिसे सुनकर लोग प्रेम के रस में डूब जाएंगे। गाने को यश वडाली ने कंपोज किया है। आयोजित कार्यक्रम में​ निकिता रावल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। गाने के रिलीज के अवसर पर निकिता रावल ने कहा, 'मैं अपने प्रशंसकों के साथ अपना नया गीत साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। शाय शाय दिल की टीम के साथ काम करने का यह एक अद्भुत अनुभव था। हम सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि यह वीडियो बिल्कुल वैसा ही बने, जैसा हमने कल्पना की थी। मुझे उम्मीद है कि हमारे दर्शक शाय शाय दिल को देखने का उतना ही आनंद उठाएंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया है।"

"शाय शाय दिल" गाने का म्यूजिक वीडियो प्यार की कहानी को दिखाता है। इसमें कई अद्भुत दृश्य हैं, जो दर्शकों को सूदिंग म्यूजिक के साथ बांध लेंगे। "शाय शाय दिल" निश्चित रूप से देश भर के दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लेगा। म्यूजिक वीडियो अब विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर देखने के लिए उपलब्ध है। निकिता रावल की मौजूदगी इस गाने को और भी खूबसूरत बना रही है। इस गाने के साथ ही निकिता ने अपनी म्यूजिक कंपनी एनआर म्यूजिक की भी शुरुआत की है।

चारु असोपा और पति राजीव सेन ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लोग बोले- इनका नाटक खत्म नहीं होता

Latest Bollywood News