1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. चारु असोपा और पति राजीव सेन ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लोग बोले- इनका नाटक खत्म नहीं होता

चारु असोपा और पति राजीव सेन ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लोग बोले- इनका नाटक खत्म नहीं होता

 Published : Feb 28, 2023 01:08 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 01:08 pm IST

Charu Asopa and Rajeev Sen: चारु असोपा ने विवादों के बाद अपने पति राजीव सेन के साथ बर्थडे मनाया, तस्वीरें सामने आने के बाद ये कपल काफी ट्रोल हो रहा है।

Charu Asopa and husband Rajiv Sen- India TV Hindi
Charu Asopa and husband Rajiv Sen Image Source : INSTAGRAM_CHARUOASOPA

नई दिल्ली: बी-टाउन में बीते साल के सबसे बड़े विवादों में चारु असोपा और राजीव सेन का अलगाव रहा। आए दिन दोनों ने एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला और आए दिन दोनों ने एक दूसरे को गलत बताया। जिसके बाद अब तलाक की कार्यवाही के बीच, चारू असोपा और पति राजीव सेन ने एक साथ एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखकर लोगों ने इनके ड्रामे पर गुस्सा निकाला है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें 

शादी के कुछ ही महीनों में चारु असोपा और राजीव सेन के बीच अनबन शुरू हो गई और चारू ने राजीव का घर छोड़ दिया था। वहीं अब, चारू के स्पेशल दिन पर, राजीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैमिली टाइम की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं उनके साथ बेटी जियाना भी नजर आ रही हैं। 

लिखा प्यार भरा कैप्शन 

तस्वीरों में राजीव और चारू अपनी बेटी जियाना के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में चारू को अपने पति के बगल में खड़े देखा जा सकता है। दिलकश तस्वीरों के साथ, राजीव ने चारु को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे चारू आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के साथ ढेर सारा प्यार।" देखिए ये तस्वीरें...

कमेंट सेक्शन में आई बाढ़ 

चारू ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वही तस्वीरें डालीं और राजीव को उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद दिया। अलग रह रहे जोड़े की तस्वीरों पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं, प्रशंसक जोड़ी को एक साथ देखकर बहुत खुश हो गए और कमेंट सेक्शन में उन्हें आशीर्वाद देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हुई।" एक अन्य ने कहा, "अब झगड़ना नहीं या झगड़ो भी तो बात तलाक तक बच्चे को पिता और मां दोनों की जरूरत है..।" वहीं कुछ ने यह कहकर नाराजगी जताई कि इनका ड्रामा खत्म ही नहीं होता। एक ने लिखा, "कभी झगड़ते हैं कभी प्यार जताते हैं क्लियर तो हो जाओ।"  एक अन्य ने कहा, "इन्हें भी खबरों में रहने के लिए ड्रामे की आदत हो गई है।"

क्या है चारु-राजीव का विवाद 

आपको बता दें कि राजीव के साथ तलाक के फैसले के बाद, चारू असोपा अपनी बेटी ज़ियाना के साथ एक नए घर में चली गई थीं। राजीव ने चारू पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिनेता करण मेहरा के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। वहीं चारू ने पहले राजीव पर शारीरिक शोषण और व्यभिचार के आरोप लगाए थे। उसने गर्भवती होने पर राजीव पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद, चारू ने अपना ससुराल छोड़ दिया। 

लाल जोड़ा पहन भारतीय दुल्हन की तरह तैयार हुई ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, लोगों ने कर दिया ट्रोल

राजीव ने कही थी ये बात 

जिसके बाद तलाक के बारे में बात करते हुए, राजीव सेन ने कहा था, "देरी हो या न हो, मैं उसके साथ न रहने का फैसला कर चुका हूं। मैं ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकता जो बार-बार अपने पति पर आरोप लगाए। उसे मदद और उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। मैं अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान और चिंतित हूं।"

पंकज त्रिपाठी ने फिल्ममेकर के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, जानिए क्या है हैरान कर देने वाली वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन