Nitin Desai Death: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई 02 अगस्त 2023 को यह दुनिया छोड़ गए। सुबह मुंबई के एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने मंगलवार देर रात तकरीबन 3:30 पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। नितिन ने इतना बड़ा कदम आर्थिक तंगी के चलते उठाया। नितिन देसाई की मौत के बाद रोज कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच उनकी बेटी मानसी देसाई ने आज प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इस प्रेस कांफ्रेंस में मानसी ने पिता के कर्ज पर नया खुलासा किया है।
पाई-पाई लौटाने वाले थे
मानसी देसाई ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'आज इस प्रेस कांफ्रेंस में यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिता ने किसी को धोखा नही दिया है और वह सभी को उनकी पेमेंट वापस करने वाले थे। कोविड की वजह से कोई काम नहीं था और स्टूडियो भी बंद हो गया था। इस वजह से वह पेमेंट नहीं कर पा रहे थे।' बता दें कि ये सब बातें मानसी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कही है। मानसी ने सभी से रिक्वेस्ट की है कि उनके पिता को लेकर कोई अफवाह न फैलाई जाए। 180 करोड़ के लोन पर भी मानसी ने कहा, 'लोन का अमाउंट 181 करोड़ था। उसमें से उन्होंने 86.31 करोड़ का भुगतान कर दिया था। फरवरी 2020 तक सभी पेमेंट हो गए थे।
जीते कई पुरस्कार
बता दें, नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। साल 2005 में उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में अपना एनडी स्टूडियो खोला, जिसने तब से 'जोधा अकबर', 'ट्रैफिक सिग्नल' और कलर के रियलिटी शो 'बिग बॉस' जैसी फिल्मों की मेजबानी की है। नितिन की यादगार फिल्मों की बात करें तो उनमें 'सलाम बॉम्बे', '1942 ए लव स्टोरी', 'खामोशी', 'कामसूत्र', 'हम दिल दे चुके सनम', 'मिशन कश्मीर', 'लगान', 'देवदास', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'स्वदेस', 'मंगल पांडे', 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'जोधा अकबर' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः
नितिन देसाई के बाद पैसों की तंगी से जूझ रहे इस एक्टर की सड़क पर मिली लाश
Chandramukhi 2: कंगना रनौत का 'चंद्रमुखी 2' से फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म Jawan का दूसरा गाना हुआ लीक, नयनतारा के साथ डांस करते आए नजर
Latest Bollywood News