A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड काली ड्रेस में बन-ठनकर निकली 'स्वीटी', लुक नहीं सैंडल देख चकराए लोग, पूछ रहे- 'इसमें कैसे चल रही हैं?'

काली ड्रेस में बन-ठनकर निकली 'स्वीटी', लुक नहीं सैंडल देख चकराए लोग, पूछ रहे- 'इसमें कैसे चल रही हैं?'

नुसरत भरूचा अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके बिंदास लुक्स अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं, लेकिन इस बार उनके ग्लैमरस अवतार से ज्यादा उनकी सैंडल के चर्चे हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद यूजर यही पूछ रहे हैं कि आखिर वह इसमें कैसे चल पा रही हैं?

Nushrratt Bharuccha- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@BUZZZOOKAPRIME नुसरत भरूचा।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लुक्स और फैशन अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इनके मेकअप से लेकर चप्पल तक हर चीज पर लोगों की नजर होती है। एयरपोर्ट से लेकर जिम, ग्रॉसरी शॉप तक में इन्हें अपने कैमरे में कैद करने वालों की कमी नहीं होती, जिसके चलते इन्हें भी अपने लुक का ध्यान रखना पड़ता है। फिर जब बात रेड कार्पेट की हो तो हर एक्ट्रेस अपने लुक का पूरा ध्यान रखती है। अब नुसरत भरूचा को ही ले लीजिए। 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'छोरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं नुसरत अक्सर ही अपने ग्लैमरस और क्लासी लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इवेंट में शिरकत की, जहां वह ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं, लेकिन लोगों का ध्यान उनके बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक से ज्यादा सैंडल पर अटक गया।

नुसरत की सैंडल पर अटकी लोगों की निगाहें

नुसरत ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की, जहां उन्होंने ब्लैक कटआउट हाई स्लिट वाली ड्रेस पहनी थी। अपने लुक को उन्होंने स्मोकी आई मेकअप और गोल्डन ईयररिंग और हैंडकफ्स के साथ पूरा किया। लेकिन, हर किसी की नजर उनकी ऊंची सी ब्लैक सैंडल पर अटक गई, जिसमें हील्स ही नहीं थी। जी हां, नुसरत भरुचा ने इवेंट के दौरान बिना हील्स वाली सैंडल पहनी थी, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर भी हैरान रह गए।

नुसरत के सैंडल के शुरू हुए चर्चे

नुसरत भरूचा की सैंडल देखने के बाद यूजर भी हैरानी जाहिर किए बिना नहीं रह पाए। कई ने कमेंट करते हुए हैरानी जाहिर की। एक ने सवाल करते हुए लिखा- 'इसे पहन कर कैसे चल पा रही हैं?' एक और यूजर लिखता है- 'फैशन के नाम पर जान से रिस्क, ये खतरनाक है।' एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'गिर जाएगी... जिस में कंफर्ट नहीं वो काहे का फैशन।' एक अन्य लिखता है- 'ये कैसे हो सकता है?' वीडियो का पूरा कमेंट सेक्शन ऐसे ही कमेंट्स से भरा हुआ है और लोग इसे लेकर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

नुसरत भरूचा के रीसेंट प्रोजेक्ट

नुसरत भरूचा के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार 'उफ्फ ये सियापा' में दिखाई दी थी, जो एक मूक कॉमेडी-थ्रिलर है। जी अशोक के निर्देशन में बनी ये फिल्म सितंबर 2025 में रिलीज हुई थी। इससे पहले नुसरत  हॉरर-थ्रिलर 'छोरी 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने साक्षी देवी का किरदार निभाया था और इसमें उनके साथ सोहा अली खान भी नजर आई थीं, जिन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था।

ये भी पढ़ेंः 'हां, वो एक गलती थी...' फिल्म जिसने अमिताभ बच्चन की इमेज पर लगाया था बट्टा, अब डायरेक्टर ने कबूल किया सच
'धुरंधर' पर आई CBFC की रिपोर्ट, अपशब्दों से लेकर मार-धाड़ तक, मेकर्स से बोर्ड ने की इन बदलावों की डिमांड

Latest Bollywood News