1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' पर आई CBFC की रिपोर्ट, अपशब्दों से लेकर मार-धाड़ तक, मेकर्स से बोर्ड ने की इन बदलावों की डिमांड

'धुरंधर' पर आई CBFC की रिपोर्ट, अपशब्दों से लेकर मार-धाड़ तक, मेकर्स से बोर्ड ने की इन बदलावों की डिमांड

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 02, 2025 05:14 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 07:31 pm IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म कई विवादों में भी घिरती नजर आई। इस बीच रणवीर की अपकमिंग मूवी पर सीबीएफसी की रिपोर्ट आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि धुरंधर को बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिली है या लाल।

ranveer singh- India TV Hindi
धुरंधर को सीबीएफसी से मिली हरी झंडी Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH

रणवीर सिंह स्टारर 'स्पाई-थ्रिलर' को रिलीज होने में अब दो ही दिन बचे हैं। फिल्म 5 दिंसबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन, रिलीज से पहले ही रणवीर की फिल्म अलग-अलग विवादों में घिर गई। मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म पर स्टे लगाने के लिए याचिका दी थी। मेजर मोहित के परिवार का कहना है कि मेजर मोहित की जिंदगी के अहम हिस्सों को दिखाने से पहले मेकर्स ने उनसे अनुमति नहीं ली। दूसरी तरफ अब रणवीर सिंह की फिल्म पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। सीबीएफसी की ओर से मेकर्स को हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। बोर्ड ने फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव के साथ फिल्म रिलीज करने के अनुमति दे दी है।

फिल्म में होंगे बदलाव

सीबीएफसी ने फिल्म के निर्माताओं से एक सीन में एक मंत्री का नाम बदलने को कहा है। यही नहीं, बोर्ड ने रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म से कुछ अपशब्दों को म्यूट करने और कुछ हिंसक सीन्स को कम करने के निर्देश दिए हैं। धुरंधर के मेकर्स से कुछ सीन में एंटी ड्रग डिस्क्लेमर जोड़ने को भी कहा गया। इससे पहले आज, सीबीएफसी ने फिल्म को हरी झंडी भी दे दी थी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट ने 'A' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है।

दिल्ली एचसी से भी राहत

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 दिसंबर को सीबीएफसी को कहा था कि 'धुरंधर' को सर्टिफिकेट देते समय जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए मेजर मोहित शर्मा के परिवार की आपत्ति पर विचार करे और इसी के साथ उनके द्वारा दायर याचिका को भी बंद कर दिया, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

मोहित शर्मा के माता-पिता की धुरंधर के खिलाफ याचिका

बता दें, मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि फिल्म का ट्रेलर, कैरेक्टर डिजाइन, सीन और कहानी स्पष्ट रूप से मेजर शर्मा के बलिदान को दिखाती है, जो 2009 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे। याचिका में कहा गया कि फिल्म मेजर शर्मा के जीवन से सीधे तौर पर इंस्पायर्ड है और इसके लिए परिवार से अनुमति या सहमति नहीं ली गई है।

5 दिसंबर को रिलीज होगी धुरंधर

बता दें, रणवीर सिंह की धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ बड़े स्टार्स की एक फौज नजर आने वाली है। धुरंधर में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे और आदित्य धर इसके डायरेक्टर हैं।

ये भी पढ़ेंः 'हां, वो एक गलती थी...' फिल्म जिसने अमिताभ बच्चन की इमेज पर लगाया था बट्टा, अब डायरेक्टर ने कबूल किया सच

44 की उम्र में किया डेब्यू, दूसरी ही फिल्म ने बना दिया एक्टिंग का किंग, कभी बेचा करता था नमकीन और केले के चिप्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन