1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल से नुसरत भरूचा ने शेयर किया पहला वीडियो, देखभाल करते दिखा मेडिकल स्टाफ, टीवी स्क्रीन ने खींचा ध्यान

अस्पताल से नुसरत भरूचा ने शेयर किया पहला वीडियो, देखभाल करते दिखा मेडिकल स्टाफ, टीवी स्क्रीन ने खींचा ध्यान

रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि अस्पताल में रहने के दौरान शाहरुख खान और काजोल ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। उन्होंने फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'गेरुआ' को देखते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया।

Nushrratt Bharuccha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NUSHRRATTBHARUCCHA नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में लगी रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोट से उबर रही हैं। इस बीच उन्होंने अपनी रिकवरी के दौरान का एक खुशनुमा पल फैंस के साथ शेयर किया है। 'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' का पॉपुलर गाना 'गेरुआ' का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में मेडिकल स्टाफ एक्ट्रेस की देखबाल करते दिख रहे हैं। इसके पहले नुसरत भरूचा ने अस्पताल से सनसेट की झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'

नुसरत भरूचा का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने

क्लिप में टीवी पर गाना बज रहा है और बैकग्राउंड में हंसी-मजाक की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इसके बाद कैमरा धीरे-धीरे नुसरत भरूचा की ओर घूमता है, जो अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं, जबकि मेडिकल स्टाफ उन्हें खाना खाने में मदद कर रहा है। उन्होंने एक नोट भी लिखा कि ऐसे पल उन्हें याद दिलाते हैं कि समय के साथ जिंदगी आसान हो जाती है। उन्होंने लिखा, 'और बस ऐसे ही शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। एक याद दिलाने वाली बात: चीजें बेहतर होती हैं... धीरे-धीरे... वे हमेशा बेहतर होती हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और अंतहीन सपने देख रही हूं।'

Image Source : Instagram/@nushrrattbharucchaस्पाइन इंजरी के बाद नुसरत भरूचा कैसी हैं?

एक्सीडेंट के बाद नुसरत भरूचा का पहला नोट

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को नुसरत ने चोट लगने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक सनसेट की झलक शेयर की थी। इसमें एक खाली रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर दिख रही थी और खिड़की से सूर्यास्त का नजारा भी नजर आ रहा था। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपनी हिम्मत दिखाई। उन्होंने लिखा, 'हमेशा से सूर्यास्त का पीछा करती रही हूं और बस ऐसे ही... मेरा नजारा बदल गया, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'

नुसरत भरूचा कैसे हुईं हादसे का शिकार

नुसरत काम और छुट्टी के लिए बाली गई थीं, जहां एक एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। बाद में उन्हें सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। उनकी टीम ने उनकी हालत के बारे में एक ऑफिशियल बयान जारी किया। बयान में कहा गया, 'नुसरत भरूचा, जो काम और छुट्टी के लिए बाली गई थीं। एक दुर्भाग्यपूर्ण एक्सीडेंट का शिकार हो गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। अभी हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सेहत है और यह पक्का करना है कि उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल मिले। हम अभी नुसरत को एयर एम्बुलेंस से बाली से मुंबई वापस लाने का इंतजाम कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी।'

नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'उफ ये सियापा' में नजर आई थीं। अब नुसरत जल्द ही रेमो डिसूजा की डायरेक्ट की गई एक आने वाली एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - नुसरत भरूचा ने स्पाइन इंजरी के बाद शेयर की पहली झलक, नहीं खोई उम्मीद, बोलीं- 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त'

Latest Bollywood News