दिग्गज अभिनेता पंकज धीर के आकस्मिक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक गहरे शोक में हैं। कैंसर से लड़ रहे पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया। महाभारत के कर्ण के किरदार से लेकर कई यादगार फिल्मों तक उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। कम लोग जानते हैं कि उनके पिता भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा थे, वो एक नामी प्रोड्यूसर थे। एक्टर के पिता ने अभिनेत्री गीता बाली से एक वादा दिया था, जिसने उनके परिवार को भावनात्मक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया।
वह वादा जिसने सब कुछ बदल दिया
पंकज धीर के पिता सीएल धीर अपने दौर के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे। एक पुराने साक्षात्कार में पंकज ने साझा किया कि 1965 में गीता बाली के दुखद निधन के बाद उनके परिवार ने भारी क्षति उठाई, क्योंकि उनके पिता ने गीता बाली से किए गए वादे को तोड़ने से इनकार कर दिया था। उस वक्त सीएल धीर, धर्मेंद्र और गीता बाली अभिनीत फिल्म ‘रानो’ के सह-निर्माता थे। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी थी, बस गीता बाली के कुछ आखिरी दृश्य बाकी थे। पंकज ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'लगभग 6-7 दिन का काम बाकी था। गीता ने सुझाव दिया कि बाकी का काम पहले पूरा कर लिया जाए और उनके दृश्य बाद में शूट किए जाएं, लेकिन दुर्भाग्य से गीता बाली पंजाब में चेचक से संक्रमित हो गईं।
निभाया गया वादा, डूबे पैसे
अभिनेत्री ठीक नहीं हो पाईं और उनकी मौत हो गई, लेकिन उन्होंने इससे पहले सीएल धीर ने उनसे वादा किया कि उनके जाने के बाद ‘रानो’ फिल्म कभी पूरी या रिलीज नहीं की जाएगी। दिलीप कुमार और मीना कुमारी जैसे दिग्गज कलाकारों ने वादा तोड़कर फिल्म को रिलीज करने की सलाह दी, लेकिन सीएल धीर ने इसे टाल दिया। पंकज ने याद किया, 'दिलीप साहब ने कहा कि वे स्क्रीन पर आकर दर्शकों से विनती करेंगे कि वे इस दुख के बीच मीना कुमारी को गीता के किरदार में स्वीकार कर लें। लेकिन मेरे पिता ने साफ कह दिया कि यह फिल्म गीता के साथ ही चलेगी। इस कारण परिवार ने बड़ी आर्थिक हानि उठाई और मुश्किल दौर से गुजरा।'
बचपन में ही करना पड़ा काम
आर्थिक संकट इतना गहरा था कि किशोरावस्था में ही पंकज ने अपने परिवार का सहारा बनने के लिए काम शुरू कर दिया। इस दर्दनाक अनुभव ने उनके जीवन को गहराई दी, लेकिन साथ ही उनके आत्मबल और समर्पण को भी मजबूती दी। उन्होंने अपने दम पर मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाई और धीरे-धीरे टेलीविजन और फिल्मों के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में शुमार हुए।
ये भी पढ़ें: 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में उलझी शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा, गड़बड़ा गया पूरा प्लान
करोड़ों की गाड़ियां, कई बंगले और लैविश लाइफस्टाइल, लग्जरी लाइफ जीती हैं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, जानें नेट वर्थ
Latest Bollywood News