A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 'गंदे पैंट', जया बच्चन के बयान से नाराज पैपाराजी, बोले- 'इनकी फैमिली को बॉयकॉट करेंगे'

'गंदे पैंट', जया बच्चन के बयान से नाराज पैपाराजी, बोले- 'इनकी फैमिली को बॉयकॉट करेंगे'

जया बच्चन ने हाल ही के एक इवेंट में कहा कि उनका पैपराजी के साथ जीरो रिश्ता है। उनके इस बयान के बाद पैपराजी ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई और बच्चन परिवार को कवर न करने का फैसला किया।

Jaya Bachchan- India TV Hindi Image Source : PTI जया बच्चन

जया बच्चन और पैपराजी के संबंधों को लेकर हमेशा से विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस दिग्गज अभिनेत्री ने बयान दिया कि उनका पैपराजी के साथ 'जीरो रिश्ता' है। उनके इस कमेंट के बाद मामला और गरमाता गया, जिसके बाद कई मशहूर पैपराजी फोटोग्राफरों ने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बच्चन परिवार को कवर न करने का भी फैसला लिया है। पैपराजी का कहना है कि वे ही हर रविवार अमिताभ बच्चन की फैन्स से मुलाकात को कवर करते हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि उनके पोते अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' को मीडिया कवरेज कौन देगा।

जया बच्चन के बयान पर भड़के पैपराजी

इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने पैपराजी फोटोग्राफर, जैसे पल्लव पालीवाल, मानव मंगलानी, विरल भयानी और वरिंदर चावला ने दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के उनके बारे में 'गंदे पैंट वाले कमेंट' के बाद अपनी नाराजगी जताई और एक हैरान करने वाला कदम उठाया है। विरल भयानी की टीम के एक सदस्य ने कहा, 'हमने कभी किसी सेलिब्रिटी को गाली नहीं दी। हम जानते हैं हम क्या कर रहे हैं, हम भी इंसान हैं।' दूसरी तरफ पल्लव पालीवाल ने सवाल किया कि अगर कोई पैपराजी नहीं आया तो उनके पोते अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' का प्रमोशन कैसे होगा? इस मामले पर अपनी राय देते हुए मानव मंगलानी ने जया बच्चन के लिए कहा कि मेरी टीम ने उनके लिए बहुत सम्मान दिखाया, लेकिन कहा कि शायद वह डिजिटल युग में नहीं आई हैं और शायद उनके बच्चे और पोते-पोतियां उन्हें सिखा सकते हैं। वहीं, वरिंदर चावला ने बताया कि उन्होंने हमेशा बड़े सेलिब्रिटीज की रिक्वेस्ट का सम्मान किया है।

जया बच्चन ने पैपाराजी को लेकर दिया विवादित बयान

जया बच्चन से पैपराजी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया और उन्होंने जवाब दिया, 'ये लोग कौन हैं? क्या उन्हें इस देश को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेनिंग दी गई है?' आगे खुद को मीडिया का प्रोडक्ट बताते हुए, उन्होंने कहा कि उनके पिता एक जर्नलिस्ट थे और वह उनके लिए बहुत सम्मान रखती हैं। जया बच्चन ने आगे कहा, 'मगर यह जो बाहर ड्रेनपाइप टाइट, गंदे गंदे पैंट पहनने के, हाथ में मोबाइल लेके... उन्हें लगता है कि क्योंकि उनके पास मोबाइल है, वे आपकी फोटो ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं और जिस तरह के कमेंट्स वे करते हैं... ये लोग किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं? किस तरह की एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?' उनका जवाब वायरल होने के बाद पैपराजी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और जया बच्चन के परिवार का बायकॉट करने का फैसला किया।

ये भी पढे़ं-

52 की उम्र में महिमा चौधरी बनी संजय मिश्रा की दुल्हन, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, वायरल हुआ वीडियो

'बिग बॉस 19' के टॉप 5 फाइनलिस्ट बने ये सितारे, मिड-वीक एविक्शन में इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी!

Latest Bollywood News