1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या 52 की उम्र में महिमा चौधरी बनी संजय मिश्रा की दुल्हन? एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

क्या 52 की उम्र में महिमा चौधरी बनी संजय मिश्रा की दुल्हन? एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

 Published : Dec 04, 2025 05:02 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 02:07 pm IST

महिमा चौधरी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दुल्हन बन दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा को वरमाला पहनाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की दूसरी शादी चर्चा में बनी हुई है।

mahima chaudhry- India TV Hindi
महिमा चौधरी ने पहनाई संजय मिश्रा को वरमाला Image Source : INSTAGRAM/@BOLL.YWOODKHABARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ शादी की रस्में निभाईं। दोनों अपनी शादी के करण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया के सामने दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की पूरी रस्मों को भी निभाया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए क्योंकि महिमा और संजय, दोनों पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि, सच यह है कि उन्होंने असल में शादी नहीं की है। यह उनकी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशनल वीडियो है। फिल्म को चर्चा में लाने के लिए अपनाया गया यह तरीका दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की शादी या फिल्म प्रमोशन

सिद्धांत राज सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' के ट्रेलर में देखने को मिलता है कि अपने बेटे की शादी कराने के लिए दुर्लभ प्रसाद (संजय मिश्रा) खुद शादी करने के लिए तैयार होते हैं क्योंकि लड़की के परिवारवालों की शर्त है कि जब तक घर में कोई महिला नहीं होगी, वे बेटी की शादी नहीं करेंगे। इसी बीच दुर्लभ प्रसाद की जिंदगी में महिमा चौधरी की एंट्री होने वाली है जो सिगरेट से लेकर शराब तक पीती हैं। दोनों की जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है।

62 की उम्र में महिमा चौधरी के दूल्हे बने संजय मिश्रा

अपने किरदार पर बात करते हुए 62 वर्षीय दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा, 'दुर्लभ प्रसाद ऐसा पात्र है जिसे उसकी सादगी और मासूमियत के कारण पसंद किया जाएगा। इमोशन के साथ कॉमेडी हमेशा खास होती है और इस फिल्म में दोनों का भरपूर मेल है। मैं दर्शकों को इस अनोखे दूल्हे और उसके उतने ही अनोखे सफर से मिलवाने के लिए उत्साहित हूं।' इसके पहले भी महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बन पैपराजी के सामने पोज देते दिखाई दिए थे और अपनी शादी की मिठाई बांटते नजर आए।

ये भी पढ़ें-

रजनीकांत की 'शिवाजी द बॉस' को प्रोड्यूस करने वाले शख्सियत का निधन, अंतिम विदाई में पहुंचे ये सितारे

कार्तिक आर्यन के घर सजा शादी का मंडप, हल्दी सेरेमनी में जमकर नाचे सुपरस्टार, बोले-'घरवाले फ्री में करा रहे परफॉर्मेंस'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन