1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OG: बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद फिर सुर्खियां बटोर रहे इमरान हाशमी, साउथ फिल्म में मचा दिया धमाल

OG: बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद फिर सुर्खियां बटोर रहे इमरान हाशमी, साउथ फिल्म में मचा दिया धमाल

पवन कल्याण स्टारर फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना चुकी है।

Imran Hashmi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@IMRANHASHMI इमरान हाशमी

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही ये फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपयों की कमाई कर सकती है। साथ ही इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी भी चमक रहे हैं। फिल्म में इमरान ने दमदार किरदार निभाया है और खूब तारीफें बटोर रहे हैं। 

एक्स पर लोगों ने किया फिल्म का रिव्यू

'दे कॉल हिम ओजी' को एक्स यूजर्स से मिली-जुली समीक्षाएं मिल रही हैं। कुछ लोग इसे अच्छी फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ इसे घिसी-पिटी और अतार्किक बता रहे हैं। एक यूज़र ने एक्स पर लिखा, 'ओजी पूरी तरह से पावर स्टार उन्माद है। सुजीत एक साधारण गैंगस्टर ड्रामा को एक सामूहिक दावत में बदल देता है, और जब चाहे तब प्रशंसकों को उभार देता है। एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'ओजी रिव्यू: खराब निर्देशन, हीरो का किरदार कमज़ोर, गाने खराब, स्क्रीनप्ले सबसे खराब, कहानी ही नहीं, वीएफएक्स सबसे खराब, सिर्फ़ इमरान हाशमी ही अच्छी फिल्में हैं।'

100 करोड़ की ओपनिंग?

पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को भले ही मिली जुला रिव्यू मिल रहा है। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म कमाई के मामले में कमाल कर रही है। सेकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपयों की ओपनिंग कर इतिहास रच सकती है। फिल्म ने अब तक 90 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म ने अब तक 60 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग भारत में ही कर ली है और 30 करोड़ रुपयों की बुकिंग ओवरसीज हुई है। ऐसे में अब तक फिल्म ने 90 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। अब माना जा रहा है कि आज फिल्म 100 करोड़ रुपयों की ओपनिंग कर इतिहास रच सकती है। 

डायरेक्टर सुजीत ने बनाई है फिल्म

पवन कल्याण इस तेलुगु एक्शन-क्राइम फिल्म में ओजस गंभीरा (ओजी) की भूमिका निभा रहे हैं। सुजीत द्वारा निर्देशित, यह फिल्म ओजी की एक दशक बाद मुंबई वापसी और इमरान हाशमी द्वारा अभिनीत प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर ओमी भाऊ से मुकाबला करने की कहानी है। इस फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, ओजी की पत्नी कनमनी की भूमिका में हैं और इसमें अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज ने भी अभिनय किया है। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, ओजी आज, 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें- सीन टू सीन कॉपी थी अक्षय कुमार की ये फिल्म? डायरेक्टर ने कर दिया खुलासा, मालामाल हो गए थे प्रोड्यूसर्स

दबंग के 'छेदी सिंह' की ईडी के सामने पेशी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच, ये है पूरा मामला

Latest Bollywood News