Priyanka Chopra: फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बॉलीवुड की राजनीति पर बात करके सबको चौंका दिया था। जिसके बाद वह NMCC की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने और अपनी वेबसीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए भारत आई हैं। इस सारी व्यस्तता के बीच अब गुरुवार दोपहर प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं।
बेटी को दिया गणपति का आर्शीवाद
प्रियंका हमेशा यह साबित करती हैं कि भले ही वह हॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं लेकिन अपने भारतीय संस्कार आज भी उनके अंदर मौजूद हैं। अब प्रियंका ने अपनी बेटी को गणपति के मंदिर में ले जाकर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी बेटी को भी अपने संस्कार देने वाली हैं।
चढ़ाए फूल और लिया आशीर्वाद
प्रियंका और मालती के मुम्बई में स्थित सिद्धिविनायक गणेश भगवान के दर्शन के दौरान के कुछ वीडियो क्लिप सामने आए हैं। जिनमें हम देख सकते हैं कि कैसे प्रियंका ने अपनी बेटी का हाथ लगवाकर पूजा का थाल पंडित जी को सौंपा है। वहीं प्रियंका ने अपनी बेटी के हाथ से फूल भी चढ़वाया है। इस मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने प्रियंका का स्वागत किया।
Image Source : India TVPriyanka Chopra
Salman Khan को लुंगी बांधने की ट्रेनिंग किसने दी? 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट का वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
कई फिल्मों में आने वाली हैं नजर
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आगामी फिल्म 'लव अगेन' में दिखाई देंगी, जो 12 मई को रिलीज होगी। चोपड़ा जोनास का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स, जो अमेज़ॅन स्टूडियोज के साथ एक फर्स्ट-लुक फिल्म और टीवी डील के तहत 'अस्यूम नथिंग: ए स्टोरी ऑफ़' पर आधारित एक सीमित सीरीज बना रहा है। । वह जल्द ही अमेजॉन स्टूडियो के साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में एक्शन रोल में दिखेंगी। इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी कैटरीना और आलिया के साथ नजर आएंगी।
Priyanka Chopra बनीं एक्शन क्वीन, 'सिटाडेल' के बाद जॉन सीना की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में हुई एंट्री
Latest Bollywood News