1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इसमें कुछ नया नहीं है', राज निदुमोरु का स्टेज पर सामंथा को 'I LOVE YOU' कहने से इनकार, सिर्फ फिल्म के बारे में करते रहे बात

'इसमें कुछ नया नहीं है', राज निदुमोरु का स्टेज पर सामंथा को 'I LOVE YOU' कहने से इनकार, सिर्फ फिल्म के बारे में करते रहे बात

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसका नाम 'मा इंति बंगारम' है। ये फिल्म पहले 15 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन फिर रिलीज डेट बढ़ाकर 19 जून कर दी गई। मेकर्स ने IPL सीजन के साथ फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया था।

samantha ruth prabhu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SAMANTHARUTHPRABHUOFFL राज निदिमोरु, सामंथा रुथ प्रभु।

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मा इंति बंगारम' को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। पहले ये फिल्म मई में रिलीज होनी थी, लेकिन आईपीएल के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब ये फिल्म जब बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है तो सामंथा भी जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुट चुकी हैं। हाल ही में हैदराबाद में 'मा इंति बंगारम' का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इस दौरान सामंथा के साथ उने फिल्ममेकर पति राज निदिमोरु और एक्ट्रेस सामंथा भी मौजूद रहे। इसी बीच ऑडियंस ने फिल्ममेकर से सामंथा के लिए सबके सामने अपना प्यार जाहिर करने को कहा, मगर राज ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

राज निदुमोरु ने नहीं मानी बात

'मा इंटी बंगारम' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान फैंस ने राज निदिमोरु से सामंथा से 'आई लव यू' कहने को कहा, तो फिल्ममेकर ने ये कहते हुए फैंस की बात टाल दी कि, 'बहुत से लोग पहले ही स्टेज पर सामंथा से यह कह चुके हैं और अभी भी कई लोग वहां से यही बात चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं। इसलिए, इसमें कुछ भी नया नहीं है।' भले ही राज ने स्टेज पर सबके सामने सामंथा को आई लव यू कहने से इनकार कर दिया, लेकिन उनकी तारीफ करना नहीं भूले।

चिल्लाती रही भीड़, मगर नहीं माने राज

इस बीच जनता राज से सामंथा को आई लव यू कहने की मांग करते रहे, लेकिन राज ने सारी बातों को दरकिनार कर सामंथा और उनकी अपकमिंग फिल्म और उनके काम पर बात शुरू कर दी। उन्होंने कहा, ' हर बार जब हम जब भी किसी नए सीन या नए पहलू के साथ उनका टेस्ट करते हैं, तो वह कुछ ऐसा कर दिखाती हैं जो मैंने पहले कभी नहीं देखा, हर बार कुछ नया। इसलिए, ऐसी शानदार एक्ट्रेस के साथ काम करना मेरे लिए बहुत ही रोमांचक है।'

'मा इंति बंगारम' ने रिलीज से पहले ही वसूल लिया बजट

सामंथा की अपकमिंग फिल्म 'मा इति बंगारम' की बात करें तो ताजा जानकारी के अनुसार, फिल्म के थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल रिलीज के अधिकार की सभी डील पूरी हो चुकी हैं। अब दर्शकों के बीच इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है, जो 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Gulte की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 2 घंटे, 34 मिनट और 30 सेकंड लंबी है और फिल्म को CBFC से UA सर्टिफिकेशन मिला है। हाल ही में सामंथा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने फिल्म की स्क्रिप्ट साई पल्लवी को ध्यान में रखते हुए लिखी थी, लेकिन साई अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के चलते ये प्रोजेक्ट नहीं कर पाईं।

ये भी पढ़ेंः Cocktail 2 को मिला 'A' सर्टिफिकेट, रोमांटिक सीन्स पर नहीं लगे कट, 'अग्नि' को बनाया 'दीया', 2 घंटे से ज्यादा लंबी है फिल्म
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, कई MRI-CT स्कैन और दर्दनाक ट्रीटमेंट के बाद सिंगर ने खुद बताया अपना हाल

Latest Bollywood News