शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' लगातार चर्चा में है। फिल्म की रिलीज को अब बस एक ही दिन बचा है। 19 जून को ये रोमांटिक-ड्रामा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और सेंसर बोर्ड की तरफ से भी फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है। दर्शकों के लिए एक खुशखबरी ये है कि सीबीएफसी ने फिल्म के किसी भी सीन पर कैंची नहीं चलाई है। यानी सभी इंटीमेट सीन और रोमांटिक सीन जस के तस हैं। मगर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ ऑडियो बदलावों के लिए कहा गया है। इसके अलावा सबटाइटल में दिखाए गए अपशब्दों को भी हटाने के निर्देश दिए हैं और 'अग्नि' को 'दीया' कर दिया गया है।
'कॉकटेल 2' को मिला ए सर्टिफिकेट
16 जून को सीबीएफसी ने 'कॉकटेल 2' को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया। फिल्म की लंबाई की बात करें तो 'कॉकटेल 2' 149.19 मिनट, यानी 2 घंटे 29 मिनट 19 सेकेंड लंबी है। सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म में 'ज्यू ऑन द रन' के जिक्र को भी मंजूरी मिल गई है। हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि ये वाक्य किसी व्यक्ति या परिस्थिति, किस संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है।
कॉकटेल 2 की रिलीज डेट और कास्ट
'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म जहां शाहिद कपूर की पांचवी 'एडल्ट ओनली' फिल्म है तो वहीं 12 साल के करियर में ये कृति की पहली 'ए' सर्टिफिकेट वाली फिल्म है। रश्मिका के लिए ये दूसरी फिल्म है, जिसे ए सर्टिफिकेट मिला है। इससे पहली उनकी और रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' को भी सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट ही मिला था। शाहिद की 'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ रोमियो' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला था। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं।
कॉकटेल का पहला पार्ट
'कॉकटेल' का पहला पार्ट 2012 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुक्य भूमिकाओं में थे। कॉकटेल 2 की ही तरह कॉकटेल का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने ही किया था। इस फिल्म में दीपिका ने वेरोनिका नाम की मॉडर्न लड़की की भूमिका निभाई थी, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। इस किरदार में दीपिका को खूब पसंद किया गया था।
ये भी पढ़ेंः नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, कई MRI-CT स्कैन और दर्दनाक ट्रीटमेंट के बाद सिंगर ने खुद बताया अपना हाल
OTT पर इस हफ्ते साउथ सिनेमा का जलवा, 'दृश्यम 3' से लेकर 'Gu' तक, रिलीज हो रही हैं 7 धमाकेदार फिल्में