1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की गुमनाम आइटम क्वीन, जिसका 'शोले' के 'गब्बर' पर आया दिल, 27 साल से लाइमलाइट से दूर कर रही हैं ये काम

बॉलीवुड की गुमनाम आइटम क्वीन, जिसका 'शोले' के 'गब्बर' पर आया दिल, 27 साल से लाइमलाइट से दूर कर रही हैं ये काम

'परदसी परदेसी जाना नहीं' और 'रंभा हो' जैसे चर्चित गानों से तहलका मचाने वाली इस हसीना ने सालों पहले फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। कभी गब्बर पर अपना दिल हार बैठी ये अभिनेत्री अब वह कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए जानते हैं।

kalpana iyer- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE TIPS OFFICIAL अब कहां हैं कल्पना अय्यर?

आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' (1996) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म की कहानी, कलाकार ही नहीं बल्कि गानों को भी खूब पसंद किया गया था। इसी फिल्म का एक गाना है 'परदेसी परदेसी जाना नहीं', जिसमें एक बंजारन झूमती नजर आई थी, जिसके उस दौर में खूब चर्चे थे। 'परदेसी परदेसी' की ये बंजारन कोई और नहीं बल्कि कल्पना अय्यर हैं, जो 80 और 90 के दशक की टॉप आइटम गर्ल रही हैं। आज भी जब 'रंभा हो' और 'हरि ओम हरि' जैसे गानों की धुन गूंजती है तो उनका चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। इन गानों ने कल्पना अय्यर को लाइमलाइट में ला दिया, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि कल्पना अय्यर ने फिल्मी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया? और आखिर वो क्या वजह थी कि उन्होंने न तो कभी शादी की और न बच्चे और अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब कल्पना अय्यर कहां हैं और क्या कर रही हैं?

मिस इंडिया 1978 फर्स्ट रनर-अप

कल्पना अय्यर ने फिल्मी दुनिया में कदम जमाने की कोशिश से पहले 1978 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था, जिसकी वह फर्स्ट रनरअप रहीं। इसके बाद उन्होंने इसी साल मिस वर्ल्ड में भी देश का प्रतिनिधित्व किया और टॉ-15 में जगह बनाने में सफल रहीं। फिर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखे और धीरे-धीरे फिल्मों का रुख किया और आइटम गर्ल और निगेटिव किरदारों के जरिए पहचान बनाई। कल्पना अय्यर ने 'अंजाम' में जेल की एक खूंखार वॉर्डन का रोल निभाकर खूब तारीफें हासिल कीं।

गब्बर के प्यार में हुईं दीवानी

कल्पना अय्यर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं। शोले के गब्बर यानी अमजद खान को लेकर उनकी दीवानगी के चर्चे किसी से छिपे नहीं थे। दोनों ने एक फिल्म में भी साथ काम किया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कल्पना उस दौर में अमजद खान को बेहद पसंद करती थीं। लेकिन दोनों के रास्ते कभी एक नहीं हुए। वहीं 1992 में अमजद खान का निधन हो गया और दूसरी तरफ कल्पना अय्यर ने अब तक शादी नहीं की है।

अब कहां हैं और क्या कर रही हैं कल्पना अय्यर?

कल्पना अय्यर की बात करें तो वह आखिरी बार 'हम साथ साथ हैं' में निगेटिव रोल में नजर आई थीं। यूं तो वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं, लेकिन लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाईं। कल्पना अय्यर ने खुद इसकी वजह बताई थी। उनका कहना था कि फिल्म इंडस्ट्री में बिना नेटवर्किंग के कोई नहीं टिक सकता और उनके पास कोई गाइड करने वाला भी नहीं था। उनकी निजी जिंदगी में भी काफी परेशानियां थीं, जिसके चलते वह और फिल्मों से दूर हो गईं। फिल्मों में काम नहीं मिला तो उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया। फिर वह हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ गईं और दुबई चली गईं। कल्पना अय्यर 1999 से ही दुबई में हैं और यहां के एक रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं।

क्यों नहीं की शादी?

कल्पना अय्यर ने ईटाइम्स से बातचीत में शादी न करने पर जवाब दिया था। उनसे जब शादी नहीं करने की वजह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा था- 'शादी ऐसा लड्डू है, जो खाए वो भी पछताए और जो ना खाए वो भी। मेरी किस्मत में शायद शादी नहीं लिखी थी, इसलिए नहीं हो पाई। मैंने इसे मान लिया है। मैं भी चाहती थी कि मेरी शादी हो, बच्चे हों। लेकिन, मुझमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि बिना शादी के बच्चे कर लूं।'

ये भी पढ़ेंः कौन हैं अशरफ हकीमी? तलाकशुदा-दो बच्चों के पिता हैं नोरा फतेही के रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लग चुका है रेप का आरोप
38 साल पुराना टीवी शो, ‘रामायण’ जितनी तगड़ी फैन फॉलोइंग, IMDb पर 8.9 रेटिंग के साथ बना ट्रेंडिंग

Latest Bollywood News