A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड '120 बहादुर' को टैक्स फ्री करने की मांग, राजस्थान विधायक ने सीएम से की अपील

'120 बहादुर' को टैक्स फ्री करने की मांग, राजस्थान विधायक ने सीएम से की अपील

120 बहादुर 13 कुमाऊं रेजीमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की बहादुरी को पेश करती है, जिन्होंने 1962 के युद्ध में मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में जंग लड़ी। अब रिलीज से पहले फरहान अख्तर की '120 बहादुर' को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है।

120 Bahadur- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@FAROUTAKHTAR 120 बहादुर 21 नवंबर को रिलीज हो रही है

फरहान अख्तर की '120 बहादुर' को लेकर सोशल मीडिया और सिनेमा प्रेमियों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले 120 बहादुर को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही हैं। राजस्थान विधानसभा के सदस्य और शिओ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखा और इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने की मांग की है।

120 बहादुर होगी टैक्स फ्री

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की फिल्म '120 बहादुर' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। टीजर और गानों ने दर्शकों में जिज्ञासा इतनी बढ़ा दी है कि लोग इसे देखने के लिए व्याकुल हैं। अब नया ट्रेलर इस उत्साह को एक नए स्तर पर ले आया है। फिल्म का ट्रेलर भारत के सबसे बड़े युद्ध के एक अनकही, जोश से भरी और प्रेरणादायक कहानी दिखाता है, जिसमें 120 वीर भारतीय सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। इसका ट्रेलर दर्शकों के दिलों को छू गया है और हर तरफ इसकी जमकर तारीफ हो रही है। अगर आप ये फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है कि फिल्म टैक्स फ्री हो सकती है।

Image Source : Instagram/@ravindrabhati_9रवींद्र सिंह भाटी ने राजस्थान सीएम से की खास अपील

120 बहादुर की कहानी

देश के चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में हाल ही में अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर फरहान अख्तर ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का सामना किया। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' के बारे में बात की और बताया कि ये फिल्म लद्दाख में शूट हुई है। साथ ही इसकी कहानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारे सैनिकों के देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की कहानी दिखाती है।' यह फिल्म परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह जी व मां भारती के 120 वीर सपूतों के शौर्य, त्याग और वीरता की गाथा को समर्पित है।

राजस्थान विधायक ने सीएम से की अपील

रविंद्र सिंह भाटी ने यह पत्र साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा है, 'माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर आगामी 21 नवम्बर को सम्पूर्ण देशभर के थिएटर में प्रदर्शित होने जा रही 120 बहादुर फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया।'

120 बहादुर में ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म '120 बहादुर' का निर्देशन रजनीश 'रेजी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा, कही ये बात

अक्षय कुमार संग किया काम, कहलाती हैं टीवी की नागिन, बैकग्राउंड डांसर बन शुरू किया था करियर

Latest Bollywood News