A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजेश खन्ना का सबसे खास दोस्त, काका संग 25 फिल्मों में किया काम, दामाद अक्षय कुमार संग भी की 'हेरा फेरी'

राजेश खन्ना का सबसे खास दोस्त, काका संग 25 फिल्मों में किया काम, दामाद अक्षय कुमार संग भी की 'हेरा फेरी'

राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाते थे और उनके दामाद अक्षय कुमार सालों से फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार बने हुए हैं। लेकिन, क्या आप उस अभिनेता के बारे में जानते हैं, जो राजेश खन्ना का जिगरी यार था और उनके साथ 25 फिल्मों में काम किया। फिर इस एक्टर ने अक्षय कुमार के साथ भी एक दर्जन फिल्मों में का किया।

akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@CELEBRITYGLAMOUR777 राजेश खन्ना, अक्षय कुमार, असरानी।

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना 60-70 के दशक के वो स्टार थे, जिनके साथ हर बड़ी एक्ट्रेस और फिल्ममेकर काम करना चाहते थे। एक समय था जब इंडस्ट्री पर राजेश खन्ना का एकछत्र राज था। उन्हें लेकर लड़कियों की दीवानगी के चर्चे आज भी होते हैं। राजेश खन्ना को लेकर कहा जाता है कि जब वह अपनी गाड़ी से निकलते थे तो लड़कियां उनकी कार की धूल भी अपने माथे पर लगा लेती थीं। वहीं आज उनके दामाद और अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स में से एक हैं। लेकिन, क्या आप उस अभिनेता के बारे में जानते हैं, जिसने काका के साथ 25 फिल्मों में काम किया और फिर उनके दामाद यानी अक्षय कुमार के साथ भी 1 दर्जन फिल्मों में काम किया। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता असरानी की, जो अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' का भी हिस्सा हैं। ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई है।

राजेश खन्ना के साथ कीं 25 फिल्में

आईएमडीबी के अनुसार, असरानी ने राजेश खन्ना के साथ कुल 25 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1972 से 1991 के बीच काका के साथ खूब काम किया, जिसके चलते दोनों की काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। दोनों काफी अच्छा बॉन्ड साझा करते थे। असरानी की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात 'बावर्ची' के सेट पर हुई थी और फिर 'नमक हराम' से दोनों की दोस्ती गहराने लगी। असरानी ने राजेश खन्ना के साथ 'अजनबी', 'प्रेम नगर', 'आप की कसम', 'रोटी', 'छैला बाबू', 'अनुरोध' और 'महबूबा' जैसी फिल्मों में काम किया। असरानी ने आखिरी बार राजेश खन्ना के साथ 'परिवार' में काम किया था, जो 1991 में रिलीज हुई थी।

कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हुए असरानी

70 के दशक में असरानी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से अपनी अलग पहचान बनाई और 'शोले' से लेकर 'चुपके चुपके', 'हेरा फेरी', 'बालिका वधू', 'चुपके चुपके', 'चरस' और 'फांसी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा। डी रामा नायडू की प्रोड्यूस की गई फिल्मों में तो असरानी की जगह पक्की ही हुआ करती थी। इसके अलावा उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी, बीआर चोपड़ा और बासु राव चटर्जी द्वारा निर्देशित फिल्मों में भी काम किया।

अक्षय के साथ 12 फिल्मों में किया काम

असरानी ने अक्षय कुमार के साथ भी 1 दर्जन फिल्मों में काम किया है। वह उनके साथ 'भूल भुलैया', 'हेरा फेरी', 'खट्टा मीठा', 'भागम भाग', वेलकम, 'दे दना दन', 'फिर हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना', 'गरम मसाला' और 'दीवाने हुए पागल' में नजर आए और अब 'भूत बंगला' में भी उनका अहम रोल है। ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई है। असरानी ने अक्टूबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। असरानी, अक्षय कुमार की 'हैवान' में भी दिखाई देंगे, जिसमें सैफ अली खान भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः 1-2 नहीं तो दीपिका पादुकोण को कितने बच्चे चाहिए? खुद बताई थी मन की बात, रणवीर की 'दुआ' 2024 में हुई कुबूल
8.5 रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, बचपन का प्यार और स्कूल के दिनों की याद हो जाएगी ताजा, बड़ा बजट नहीं सादगी है जान

Latest Bollywood News