1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8.5 रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, बचपन का प्यार और स्कूल के दिनों की याद हो जाएगी ताजा, बड़ा बजट नहीं सादगी है जान

8.5 रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, बचपन का प्यार और स्कूल के दिनों की याद हो जाएगी ताजा, बड़ा बजट नहीं सादगी है जान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 19, 2026 05:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 05:12 pm IST

प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपने स्कूल के दिन याद आ जाएंगे। इस फिल्म में बचपन के प्यार और स्कूल के दिनों की अठखेलियों को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है।

96- India TV Hindi
8 साल पहले रिलीज हुई थी ये रोमांटिक ड्रामा Image Source : YOUTUBE/GOLDMINES

बीते कुछ सालों में दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। और ऐसा हो भी क्यों न, साउथ ने 'केजीएफ' से लेकर 'कांतारा' जैसी शानदार फिल्में दर्शकों को दी हैं, जो कंटेंट के मामले में एक दम नई और शानदार थीं। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो न तो भारी बजट में बनी है और न ही इसमें मार-धाड़ और एक्शन है। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसकी आत्मा इसकी सादगी है। इस फिल्म में स्कूल के दिन, बचपन का प्यार और दीवानगी को बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया है और सिनेमाघरों के बाद जब ये ओटीटी पर स्ट्रीम की गई तो दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। हम यहां विजय सेतुपति और तृषा कृष्णनन स्टारर '96' की बात कर रहे हैं, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग भी शानदार है।

क्या है '96' की कहानी?

’96’ फिल्म की कहानी एक ट्रैवल फोटोग्राफर राम (विजय सेतुपति) और जानकी (तृषा कृष्णन) के इर्द-गिर्द घूमती है। राम अपने तंजावुर स्थित स्कूल के रीयूनियन में शामिल होता है, जहां पहुंचने पर उसे पता चलता है इस रीयूनियन में जनकी भी आने वाली है। जानकी, राम का बचपन का प्यार है और जैसे ही उसे पता चलता है कि जानकी इस रीयूनियन में शामिल होने के लिए सिंगापुर से आ रही है तो वह पुराने दिनों की यादों में खो जाता है। इसके बाद राम और जानकी के स्कूल के दिनों को दिखाया जाता है। दोनों 1996 में क्लासमेट्स होते हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 

स्कूल के दिनों की यादें हो जाएंगी ताजा

राम बोर्ड की परीक्षा देने के बाद अचानक स्कूल और गांव छोड़कर चला जाता है और इसी के साथ वो जानकी से भी अलग हो जाता है। फिर राम अपनी यादों से बाहर आता है और सालों बाद उसकी जानकी से स्कूल के रीयूनियन में मुलाकात होती है। सालों बाद ये मुलाकात थोड़ी अजीब होती है, लेकिन फिर दोनों की पुरानी फीलिंग्स ताजा हो जाती हैं। इसके बाद दोनों चेन्नई में अपनी यादें ताजा करते हैं, साथ घूमते हैं और इसी दौरान दोनों को पता चलता है कि वह आज भी एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं, जितना सालों पहले करते थे। इसके बाद क्या होता है, ये जानने के लिए आप 96 जरूर देखें।

फिल्म में कौन-कौन?

इस रोमांटिक ड्रामा में फिल्म में विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं और इन दोंनों के साथ-साथ गौरी जी. किशन और आदित्य भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक सी. प्रेम कुमार हैं। आईएमडीबी पर 96 को 8.5 रेटिंग मिली है और अगर आप भी ये फिल्म देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर ये फिल्म देख सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः खत्म हुआ इंतजार, महावतार नरसिम्हा के बाद आ रहे 'महावतार परशुराम', जानें कब देख सकेंगे भगवान विष्णु के छठे अवतार की गाथा

'शाका लाका बूम बूम' की टॉम बॉय ऋतु का बदल गया अंदाज, कभी रंग-रूप को लेकर हुईं रिजेक्ट, अब लगती हैं ब्यूटी क्वीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन