1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शाका लाका बूम बूम' की टॉम बॉय ऋतु का बदल गया अंदाज, कभी रंग-रूप को लेकर हुईं रिजेक्ट, अब लगती हैं ब्यूटी क्वीन

'शाका लाका बूम बूम' की टॉम बॉय ऋतु का बदल गया अंदाज, कभी रंग-रूप को लेकर हुईं रिजेक्ट, अब लगती हैं ब्यूटी क्वीन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 19, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 04:00 pm IST

'शाका लका बूम बूम' की ऋतु याद है आपको? वही ऋतु जो बिलकुल लड़कों जैसे रहती थी और लड़ने में अव्वल थी। अब 'शाका लाका बूम बूम' की ये टॉम बॉय ऋतु काफी बदल गई है और एक नई ही फील्ड में अपनी पहचान बना रही है।

sainee raj- India TV Hindi
शाका लाका बूम बूम की ऋतु याद है? Image Source : INSTA/@CACKLERRAJ

साल 2000 में एक शो आया था, जिसने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी। खासतौर पर बच्चों के बीच इस शो को खूब पसंद किया गया था। हम बात कर रहे हैं 'शाका लाका बूम बूम' की, जो हर सोमवार से शुक्रवार रात 7.30 पर स्टार प्लस पर आता था। उन दिनों ये शो टीवी के टॉप शोज में अपनी जगह बना चुका था। इस शो में किंशुक वैद्य ने संजू का लीड रोल निभाया था। उनके अलावा हंसिका मोटवानी भी इस शो में नजर आई थीं, जिन्होंने करुणा की भूमिका निभाई थी। लेकिन, क्या आपको इस शो में नजर आई 'ऋतु' याद है? वही लड़की जो टॉम बॉय थी और लड़कों से भी पंगे लेने से नहीं डरती थी। शाका लाका बूम बूम में ऋतु की भूमिका साईनी राज ने निभाई थी, जो बीते 26 सालों में इतनी बदल गई हैं कि पहली नजर में उन्हें पहचानना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।

बदल गई शाका लाका बूम बूम की ऋतु

शाका लाका बूम बूम में ऋतु की भूमिका में नजर आईं साईनी राज उन दिनों एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। दिखने में चबी और क्यूट साइनी ने उन दिनों अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होने एक्टिंग से दूरी बना ली। इस शो को अब 26 साल हो चुके हैं और इन सालों में साइनी का लुक भी पूरी तरह से बदल गया है। बीते सालों में वह इतना बदल गई हैं कि पहली नजर में तो कोई भी उन्हें नहीं पहचान पाए।

अपने लिए चुनी नई राह

साइनी ने एक्टिंग के बाद अपने लिए एक नई राह चुनी और अब राइटर, कवयित्री और लिरिसिस्ट बन चुकी हैं। यही नहीं, वह एक वर्चुअल क्लब की फाउंडर भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक गाना भी लिखा था 'सब सही जाएगा', जिसे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने गाया था। किंग खान के अलावा साइनी सिंगर और रैपर बादशाह के साथ भी काम कर चुकी हैं और एक शॉर्ट फिल्म भी लिखी है।

कई बार हुईं रिजेक्ट

यूं तो साइनी ने 7 साल की उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था, लेकिन उनके लिए अभिनय की राह इतनी भी आसान नहीं थी। उन्हें अपने रंग-रूप को लेकर कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उन्होंने 7 साल की उम्र में अपना पहला एक्ट किया, जिसके लिए उन्हें 700 रुपये मिलते थे। साईन ने Rueben Kaduskar के पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया था कि एक्टिंग का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उकके अनुसार, उन्होंने 300 बार से ज्यादा ऑडिशन दिए,  लेकिन हर बार रिजेक्शन ही हाथ लगता। साइनी के अनुसार, मेकर्स को सुंदर बच्चे चाहिए होते थे और साइनी सांवली और गोलू-मोलू थीं। ऐसे में मेकर्स कहते कि उन्हें सुंदर बच्चा चाहिए।

ये भी पढ़ेंः क्रिकेटर की बहन का खुलेआम खुलासा, दारू पीकर बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, दोस्त के साथ मिलकर बनाया पूरा प्लान

खत्म हुआ इंतजार, महावतार नरसिम्हा के बाद आ रहे 'महावतार परशुराम', जानें कब देख सकेंगे भगवान विष्णु के छठे अवतार की गाथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन