A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड राम चरण का गाना, जिसने तोड़ा शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन के 24 घंटे वाला रिकॉर्ड, जाह्नवी के अंदाज ने लूटी महफिल

राम चरण का गाना, जिसने तोड़ा शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन के 24 घंटे वाला रिकॉर्ड, जाह्नवी के अंदाज ने लूटी महफिल

राम चरण और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' का पहला गाना 'चिकरी चिकरी' रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही इसने शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन के 24 घंटे वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Ram Charan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@JANHVIKAPOOR राम चरण के 'चिकिरी चिकिरी' ने मचाई धूम

साउथ सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार हैं। राम चरण अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया, जिसका नाम है 'चिकरी चिकरी' और रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। गाने ने पहले तो रिलीज के 1 दिन के अंदर ही शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब इसके डांस मूव्ज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राम चरण के डांस मूव्ज देखने के बाद तो बड़े-बड़े महारथियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

एआर रहमान-मोहित चौहान की जोड़ी ने तैयार किया गाना

चिकरी-चिकरी गाने को एआर रहमान और मोहित चौहान ने तैयार किया है, जिसकी एक-एक बीट थिरकने पर मजबूर कर देती है। दूसरी तरफ गाने की धुन और बोल तो शानदार हैं ही, राम चरण के डांस मूव्ज ने इसे और भी खास बना दिया है। चिकरी-चिकरी में राम चरण का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लंबी दाढ़ी, लंबे बाल और उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस के बीच चर्चा का में है। वहीं जाह्नवी कपूर भी अपनी अदाओं और अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं।

1 दिन में मिले 46 मिलियन व्यूज

एआर रहमान की धुन और से सजे इस गाने ने पहले तो 24 घंटे के भीतर ही 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और इसी के साथ शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले 2023 में रिलीज हुई 'जवान' के 'जिंदा बंदा' ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखने जाने वाले गाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इस गाने को 24 घंटे के अंदर 4.6 करोड़ व्यूज मिले थे और रेड चिलीज ने सोशल मीडिया पर  इसका ऐलान किया था। इसके बाद 2024 में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के श्रीलीला पर फिल्माए 'किसिक' दूसरे नंबर पर रहा, जिसे 24 घंटे में अलग-अलग भाषाओं में 4.2 करोड़ व्यूज मिले।

कब रिलीज होगी पेड्डी?

पेड्डी की बात करें तो फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और शिवा राजकुमार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। बुची बाबू के निर्देशन में बनी पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः हीरोइन बनने के लिए घर से भागी, 1 शो से बनी स्टार, फिर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने बॉयफ्रेंड ने तोड़ा था दम

Latest Bollywood News