1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हीरोइन बनने के लिए घर से भागी, 1 शो से बनी स्टार, फिर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने बॉयफ्रेंड ने तोड़ा था दम

हीरोइन बनने के लिए घर से भागी, 1 शो से बनी स्टार, फिर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने बॉयफ्रेंड ने तोड़ा था दम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 10, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 12:48 pm IST

सपनों को हकीकत में बदलने के लिए इस एक्ट्रेस ने घरवालों से बगावत कर दी थी और पिता के फैसले के खिलाफ जाकर एक्टिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। अब ये एक्ट्रेस अपनी क्यूट अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना रही है।

shehnaaz gill- India TV Hindi
शहनाज गिल। Image Source : INSTAGRAM/@SHEHNAAZGILL

फिल्मी दुनिया में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने अपना सपना पूरा करने की खातिर परिवार से बगावत कर दी। कई ने तो अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने के लिए अपना घर ही छोड़ दिया। ऐसा ही कुछ इस एक्ट्रेस ने भी किया। हीरोइन बनने की ख्वाहिश अपनी आंखों में लिए इस एक्ट्रेस ने अपने परिवार से बगावत कर दी और घर छोड़ दिया, जिसके बाद परिवार ने भी इससे नाता तोड़ लिया। लेकिन, फिर एक शो ने इसे रातों-रात स्टार बना दिया और फेम के साथ घरवालों का प्यार भी इस एक्ट्रेस की झोली में आ गिरा। हम यहां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं शहनाज गिल हैं, जिन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस ने घर-घर में मशहूर कर दिया था।

नेशनल सेंसेशन बन गई थीं शहनाज

शहनाज गिल बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा थीं। जब उन्होंने शो में एंट्री ली तो अपने क्यूट अंदाज से सबको अपना दीवाना बना दिया। धीरे-धीरे शहनाज की लोकप्रियता बढ़ती गई और वह इस सीजन की सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक बन गईं। अपने भोलेपन से दर्शकों के दिल जीतने वालीं शहनाज ने टॉप 5 तक अपनी जगह बनाए रखी। पूरे शो के दौरान शहनाज चर्चा में बनी रहीं, इसी दौरान वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात करती नजर आईं। उन्होंने शो के दौरान ही अपनी जर्नी पर भी बात की थी और खुलासा किया था कि वह हीरोइन बनने के लिए घर से भाग गई थीं।

हीरोइन बनने के लिए परिवार से की बगावत

शहनाज गिल बिग बॉस 13 के दौरान कई मौकों पर इस बारे में बात करती दिखीं कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह एक्ट्रेस बनें, इसलिए वह अपना घर छोड़कर भाग गई थीं। शहनाज ने बताया था कि कैसे उनके घर से भागने के बाद उनके घरवालों ने उनसे नाता तोड़ लिया था। उन्होंने भी कसम खा ली थी कि जब तक फेमस नहीं हो जातीं, वह घर नहीं जाएंगी, इसीलिए उन्होंने अपने परिवार वालों को ब्लॉक कर दिया था। वह कभी-कभी सिर्फ अपनी मां से बात किया करती थीं। हालांकि, शो के दौरान उनके पिता उन्हें सपोर्ट करने बिग बॉस हाउस में पहुंचे थे, जिन्हें देखकर शहनाज बेहद खुश थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हिट थी जोड़ी

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमेस्ट्री के काफी चर्चे रहे। शहनाज अक्सर खुलकर सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार जाहिर करती दिखीं, लेकिन सिद्धार्थ ने शो के आखिरी तक खामोशी बनाए रखी। हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर साथ नजर आने लगे। मगर सितंबर 2021 में शहनाज पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सिद्धार्थ ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया और वो भी उनकी आंखों के सामने। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज लंबे समय तक सदमे में रहीं, अभिनेता के अंतिम संस्कार में भी वह भावुक नजर आई थीं।

'इक कुड़ी' को मिल रहा प्यार

बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल के करियर ने रफ्तार पकड़ी। वह बैक टू बैक कई हिट म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं और फिर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी नजर आईं। इन दिनों शहनाज अपनी पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' को लेकर सुर्खियों में है, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन की हीरोइन, 30 साल सहती रही पति के जुल्म, दर्द बयां करते-करते कहा था- 'पीट-पीटकर मार डाली जाऊंगी'

वही आंखें, वही मुस्कान... माधुरी दीक्षित की हूबहू कॉपी लगती है ये एक्ट्रेस, बिजनेसमैन से शादी करके हो गई थी छूमंतर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन