1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ramayana Teaser X Review: रणबीर कपूर ने पहली झलक में फूंकी जान, 4000 करोड़ी 'रामायण' को लेकर लोग कर रहे तारीफ

Ramayana Teaser X Review: रणबीर कपूर ने पहली झलक में फूंकी जान, 4000 करोड़ी 'रामायण' को लेकर लोग कर रहे तारीफ

Ramayana Teaser X Review: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से राम के रूप में उनकी पहली झलक सामने आई है। टीजर देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।

Ranbir kapoor, Ramayana teaser- India TV Hindi
Image Source : WORLD OF RAMAYANA YOUTUBE राम के रूप में रणबीर कपूर।

भारतीय सिनेमा के सबसे मेगा प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के भव्य विजन वाली इस फिल्म से आखिरकार भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक जारी कर दी गई है। करीब ₹4000 करोड़ के बड़े बजट से तैयार हो रही इस फिल्म की तुलना 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी फिल्मों में पहले ही मेकर्स ने कर दी है। अब फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कई लोगों को रणबीर भा गए हैं, वहीं कई लोगों को भव्यता नजर आ रही है।

टीजर में दिखा भव्यता का संगम

रिलीज हुई पहली झलक में फिल्म की भव्यता और तकनीक साफ नजर आ रही है। टीजर में रणबीर कपूर पूरी तरह मर्यादा पुरुषोत्तम राम के स्वरूप में रमे हुए दिख रहे हैं। छोटी सी क्लिप में उनके राज्याभिषेक के वैभव से लेकर, वनवास की कठिनाइयों, जंगल के संघर्ष और सीता हरण जैसे भावुक क्षणों की झलक पेश की गई है। टीजर के अंत में रावण की एक रहस्यमयी झलक ने दर्शकों के बीच सिहरन पैदा कर दी है।

फैंस का रिएक्शन

फैंस इस पहली झलक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी बेकरारी जाहिर कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि दो भागों में आने वाली यह महागाथा न केवल पर्दे पर एक विजुअल ट्रीट होगी, बल्कि भारतीय फिल्म निर्माण के मानकों को भी पूरी तरह बदल कर रख देगी। एक शख्स ने लिखा, 'रणबीर कमाल के हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'रणबीर की एक्टिंग का भा गई है, वो पूरी तरह राम लग रहे हैं।'  एक पक्ष ऐसा भी है जिसे वीएफएक्स थोड़े खटक रहे हैं।

रणबीर का अवतार और शानदार वीएफएक्स

जहां रणबीर कपूर का 'राम' लुक पूरी तरह स्पष्ट और प्रभावशाली है, वहीं साईं पल्लवी (सीता) और यश (रावण) की आंशिक झलकियों ने प्रशंसकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए एनिमेशन और वीएफएक्स (VFX) विश्व स्तरीय हैं, जो भारतीय पौराणिक कथाओं को एक नए और आधुनिक कलेवर में पेश करने का वादा करते हैं।

ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: ‘रामायण’ का शंखनाद, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम

3 ब्लॉक आर्टरी, कोविड और चार बाइपास सर्जरी, मौत को चकमा देकर लौटा कॉमेडी का बेताज बादशाह, फिर खुद पलटी बदहाल किस्मत

Latest Bollywood News