मैटरनिटी फोटोशूट में एक दूसरे में डूबे रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम, चंद दिनों में ही गूंजने वाली हैं किलकारियां
रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। इन दिनों रणदीप अपनी पत्नी लिन लैसराम संग प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में इसकी झलकियां फोटोशूट के जरिए सामने आई हैं।
बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणदीप अब अपनी निजी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक पड़ाव पर हैं। हाल ही में इस जोड़े ने एक बेहद दिलकश और सादगी भरा मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ये तस्वीरें दोनों के बीच प्यारी बॉन्डिंग को दिखा रही हैं और बता रही हैं कि अब रणदीप और लिन अपने माता-पिता बनने के सफर की शुरुआत में करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खूबसूरत हैं तस्वीरें
इन तस्वीरों की सबसे खास बाद इनकी स्वाभाविकता और कोमलता है। फोटोशूट के लिए किसी भव्य या तड़क-भड़क वाले बैकग्राउंड के बजाय एक शांत और घरेलू परिवेश को चुना गया है। रणदीप और लिन दोनों ही हल्के और पेस्टल रंगों के परिधानों में नजर आ रहे हैं। एक खास तस्वीर में रणदीप हुड्डा को अपनी पत्नी लिन के बेबी बंप पर बड़ी कोमलता से हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों की आंखों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए बेशुमार उत्साह साफ झलकता है। उनकी यह मुस्कुराहट एक नए परिवार के निर्माण की खुशी को बखूबी बयां करती है। इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए रणदीप ने कैप्शन में सिर्फ हाथों से बनाया गया हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
यहां देखें पोस्ट
फैंस का रिएक्शन
अब रणदीप और लिन पेरेंटहुड को अपनाने के लिए तैयार हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'दोनों कितने क्यूट लग रहे हैं, मेड फॉर ईच अदर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों शोबाजी से दूर रहते हैं।' कई लोग उनके स्वस्थ बच्चे के आगमन की प्रार्थना करते नजर आए। बता दें, लिन लैशराम एक सफल मॉडल और अभिनेत्री हैं, इस गर्भावस्था के दौरान बेहद खूबसूरत और तेजस्वी नजर आ रही हैं। रणदीप अक्सर अपनी गंभीर और इंटेंस भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, इन तस्वीरों में एक बेहद सौम्य और केयरिंग पति के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
कब होने वाली है डिलीवरी
खबरों की मानें तो यह जोड़ा मार्च 2026 के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। जैसे-जैसे डिलीवरी की तारीख नजदीक आ रही है, रणदीप और लिन के घर में तैयारियां जोरों पर हैं। उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार भी इस खुशखबरी के बाद उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। सादगी और प्रेम से लबरेज यह फोटोशूट इस बात का प्रमाण है कि जीवन के सबसे बड़े सुख किसी दिखावे में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बिताए गए इन सुकून भरे पलों में होते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणदीप
बात करें रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार सनी देओल स्टारर 'जाट' में नजर ए थे। अब एक्टर जल्द ही जॉन सीना के साथ हॉलीवुड फिल्म मैचबॉक्स में नजर आएंगे। इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर के साथ 'ऐथा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म 'छावा' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर बना रहे हैं। 'पच्छतर के छोरे' में भी रणदीप नजर आएंगे। इसके अलावा 'लाल रंग 2' की भी चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें: प्रग्नेंट पत्नी को चीट करने वाले करोड़पति यूट्यूबर ने पॉडकास्ट में किया तलाक का ऐलान
