1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पार्टी में मिस्ट्री मैन संग कोजी हुईं मलाइका अरोड़ा, छिपते दिखे वहीं मौजूद रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लगने लगीं अटकलें

पार्टी में मिस्ट्री मैन संग कोजी हुईं मलाइका अरोड़ा, छिपते दिखे वहीं मौजूद रूमर्ड बॉयफ्रेंड, लगने लगीं अटकलें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 09, 2026 10:21 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:21 am IST

मलाइका अरोड़ा के सुर्खियों में हैं और उसकी वजह उनके नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी है, जिसमें एक्ट्रेस एक शख्स के साथ कोजी डांस करती नजर आईं। वीडियो वायरल होते ही अटकलें लगने लगी हैं।

malaika sorab bedi- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी। Image Source : GOSSIP GULLY/SORAB BEDI INSTAGRAM

बॉलीवुड की छैय्या छैय्या गर्ल मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल के महीनों में मलाइका का नाम बिजनेस टायकून और डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जाने लगा है, लेकिन हाल ही में एक और वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद लोग थोड़ा कंफ्यूज नजर आए। बीती शाम एक पार्टी से मलाइका अरोड़ा के कई वीडियो सामने आए, जिसमें वो एक शख्स के साथ डांस करती नजर आईं। ऐसा नहीं था कि हर्ष मेहता इस पार्टी से गायब थे, लेकिन फिर भी मलाइका को किसी और संग देख फैंस नई अटकलें लगाने लगे हैं।

सोराब बेदी के साथ वायरल वीडियो का सच

हाल ही में मलाइका का एक और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया, जिसमें वह 'स्प्लिट्सविला' फेम सोराब बेदी के साथ काफी कोजी होकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को देखकर फैंस यह कयास लगाने लगे कि क्या सोराब, मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं? हालांकि हकीकत कुछ और ही निकली। दरअसल सोराब और मलाइका के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। सोराब हाल ही में मलाइका के नए रेस्टोरेंट 'स्वीनी बॉम्बे' की लॉन्च पार्टी में शामिल हुए थे। सोराब ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए मलाइका को उनके नए वेंचर के लिए बधाई दी। इससे यह साफ हो गया कि उनके बीच केवल पेशेवर और दोस्ताना संबंध हैं और वह वीडियो महज एक पार्टी एन्जॉयमेंट का हिस्सा था।

यहां देखें वीडियो

बॉयफ्रेंड के साथ थीं मलाइका

बता दें, इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता मौजूद थे। जब मलाइका वेन्यू से बाहर आईं तो वो दरवाजे के पीछे पैप से छिपते नजर आए थे, लेकिन कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया था। कुछ ही देर बाद जब वो रेस्टोरेंट से बाहर आए तो उन्हें स्पॉट किया गया और वो अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकलते दिखे। मलाइका ने इस खास मौके के लिए व्हाइट बॉडीकॉन शॉर्ड ड्रेस कैरी की थी और वो इसमें शानदार लग रही थीं।

यहां देखें पोस्ट

हर्ष मेहता के साथ डेटिंग की अफवाहें

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब रोम से दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई। नेटिजन्स और फैंस का दावा था कि यह रूमर्ड कपल वहां एक साथ वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट कर रहा था। हालांकि मलाइका और हर्ष को कई बार एक साथ कॉन्सर्ट और पब्लिक इवेंट्स में देखा गया है, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। दिलचस्प बात यह है कि हर्ष मेहता और मलाइका के बीच उम्र का एक बड़ा फासला है, जहां मलाइका 52 साल की हैं, वहीं हर्ष की उम्र लगभग 33 साल ष बताई जा रही है। इन दोनों के बीच करीब 19 साल का अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का एक बड़ा विषय बना हुआ है।

यहां देखें वीडियो

मलाइका का करियर और 'पॉइजन बेबी' का जादू

पर्सनल लाइफ के शोर के बीच मलाइका का वर्क फ्रंट भी काफी सक्रिय है। अपने शानदार डांस नंबर्स के लिए मशहूर मलाइका को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'थम्मा' में देखा गया था। इस फिल्म के गाने 'पॉइजन बेबी' में उनके डांस मूव्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी एनर्जी और ग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है। एक तरफ जहां वह रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस आज भी उतनी ही प्रभावशाली है। फिलहाल वो दो रेस्टोरेंट की मालकिन हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 WC फाइनल में भारत की जीत के बाद एक साथ मनाया जश्न

कार क्रैश के बाद सामने आया अनुराग डोभाल का वीडियो, पत्नी भी पहुंची अस्पताल, नम आंखें लेकिन चेहरे पर दिखी मुस्कान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन