1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डॉन 3' में लीड रोल मिलने पर ट्रोल होने के महीनों बाद रणवीर सिंह ने दिया जवाब, तोड़ी चुप्पी

'डॉन 3' में लीड रोल मिलने पर ट्रोल होने के महीनों बाद रणवीर सिंह ने दिया जवाब, तोड़ी चुप्पी

रणवीर सिंह बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' में लीड किरदार मिलने को लेकर चर्चा में आए थे। जिसके बात अब उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Image Source : X Ranveer Singh

नई दिल्लीः बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' में डॉन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उस आलोचना पर बात की है, जो उन्हें काम शुरू करने से पहले ही मिल रही है। रणवीर हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था। उन्हें बीते कुछ समय पहले फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'डॉन' फ्रेंचाइजी में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस मामले में रणवीर सिंह ने अब चुप्पी तोड़ी है।  

क्या बोले रणवीर सिंह 

रणवीर ने फैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए मिली आलोचना के बारे में जवाब देते हुए कहा, "मैं डॉन को अपना बनाने और उसे अपनी स्पिन, अपनी व्याख्या देने की उम्मीद कर रहा हूं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सम्मानित फ्रेंचाइजी में से एक की कमान सौंपे जाने का दिन है। इसका महत्व मुझ पर हावी नहीं हुआ है। जब घोषणा की गई, तो जैसी कि उम्मीद थी, यह अपने हिस्से के रूप में आई।"

जेम्स बॉन्ड का दिया उदाहरण

उन्होंने आगे बात करते हुए जेम्स बॉन्ड का उदाहरण दिया। वह बोले कि जब जेम्स बॉन्ड की भूमिका में कदम रखा तो डेनियल क्रेग ने कदम रखा तो वह खूब ट्रोल हुए थे। जबकि यह सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक है। हर कोई आज की तारीख में डेनियल का फैन है। 

बता दें कि 'डॉन' की भूमिका मूल रूप से 1978 की फिल्म में दिग्गज मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गई थी।

इन्हें भी पढ़ेंः अनन्या पांडे ने फ्लॉन्ट किया अपने बॉयफ्रेंड का नाम, जानें किसे डेट कर रही एक्ट्रेस

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने सालों बाद खत्म की दुश्मनी, OTT शो में अब कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी देंगे साथ

Latest Bollywood News