A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण संग न्यूयॉर्क से लौटे रणवीर सिंह, बने प्रोटेक्टिव डैडी, बेबी दुआ को कैमरों से यूं किया प्रोटेक्ट

दीपिका पादुकोण संग न्यूयॉर्क से लौटे रणवीर सिंह, बने प्रोटेक्टिव डैडी, बेबी दुआ को कैमरों से यूं किया प्रोटेक्ट

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और बेटी दुआ के साथ न्यूयॉर्क में थे। एक्टर एक दोस्त की शादी के जश्न में शामिल होने न्यूयॉर्क गए थे, जहां से अब वह वापस मुंबई लौट आए हैं।

deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHYANI रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण।

रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन, धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद भी रणवीर सिंह लो प्रोफाइल बने हुए हैं। अब तक उन्होंने न तो कोई इंटरव्यू दिया है और न ही फिल्म की सफलता पर ज्यादा कुछ कहा है। इस बीच एक्टर अपनी फैमिली यानी पत्नी दीपिका और बेटी दुआ के साथ जरूर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभिनेता पिछले दिनों अपने एक दोस्त की शादी में होने के लिए न्यूयॉर्क गए थे, जहां से वह वापस लौट आए हैं। हाल ही में उन्हें दीपिका और बेटी दुआ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका प्रोटेक्टिव डैडी वाला साइड देखने को मिला।

दोस्त की शादी से लौटे रणवीर-दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले दिनों अपनी एक दोस्त स्नेहा रामचंद्र की शादी में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। रविवार की सुबह कपल को मुंबई एयरपोर्ट परस्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों का अंदाज देखने लायक था। रणवीर और दीपिका दोनों ने डेनिम पैंट्स के साथ ब्लैक टी-शर्ट और लेदर जैकेट पहनी थी, जिसमें दोनों बेहद स्टाइलिश और कूल लग रहे थे।

बेटी दुआ को कैमरों से किया प्रोटेक्ट

दीपिका और रणवीर अपनी बेटी दुआ का चेहरा पहले ही रिवील कर चुके हैं, लेकिन अब भी कपल अपनी बेटी को कैमरों की नजरों से दूर रखते हैं। जैसे ही दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, दीपिका अपनी बेटी दुआ को सीने से लगाए कार की तरफ बढ़ती दिखीं, वहीं रणवीर सिंह पैपराजी को दूर करते और बेटी को कैमरों से बचाते दिखे। उनका ये प्रोटेक्टिव डैडी वाला अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कई ने कमेंट करते हुए रणवीर के इस प्रोटेक्टिव साइड की जमकर तारीफ की।

दीपिका बनी थीं ब्राइड्समेड

बता दें, दीपिका पादुकोण अपनी दोस्त स्नेहा रामचंद्र की शादी में शामिल होने के लिए पति रणवीर और बेटी दुआ के साथ न्यूयॉर्क पहुंची थीं, जहां से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। इनमें दीपिका एक खूबसूरत सी बांधनी साड़ी में अपनी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आई थीं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चोकर, झुमके और चूड़ियों के साथ कम्प्लीट किया था। रणवीर और दीपिका ने न्यू ईयर 2026 भी न्यूयॉर्क में ही सेलिब्रेट किया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हुए थे।

ये भी पढ़ेंः गैंगस्टर, जिसके 'उस्तरा' ने दाऊद को भी कर रखा था परेशान, O'Romeo में शाहिद कपूर निभा रहे हैं रोल!
तृप्ति डिमरी का वो हीरो, जिसने हर किरदार से खरोंचा दिमाग, अब शाहिद संग दिखाएंगे एक्शन का बवंडर

Latest Bollywood News