A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद उनकी सोसाइटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे परेशान होकर सोसाइटी के सदस्यों ने आर्म्ड सिक्योरिटी तैनात किए जाने के बाद चिंता जाहिर की है और पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है।

ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH रणवीर सिंह।

रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह को भी धमकी दी गई है। एक अनजान शख्स द्वारा व्हॉट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए अभिनेता से करोड़ों की राशि मांगी गई है। एक तरफ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है तो दूसरी तरफ अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके घर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। अभिनेता के अपार्टमेंट के बाहर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है, जिससे सोसाइटी के अन्य लोग परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रभादेवी में स्थित जिस BEAU MONDE अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां अभिनेता को मिले धमकी भरे नोट के बाद सिक्योरिटी और बिल्डिंग एरिया में आर्म्ड सिक्योरिटी को तैनात किया गया है, जिसे देखते हुए सोसाइटी की कमेटी ने लोकल पुलिस के पास एक ज्ञापन देकर स्पष्टीकरण मांगा है। 

आर्म्ड सिक्योरिटी को लेकर सोसाइटी मेंबर्स में नाराजगी

सोसाइटी द्वारा लोकल पुलिस स्टेशन में दिए गए पत्र में बताया कहा गया है कि बिल्डिंग में जिम और कॉमन एरिया में हथियार लिए 6 गार्ड्स और पुलिस सिक्योरिटी तैनात की गई है, क्या इसके बारे में पुलिस को पहले से जानकारी है। सोसाइटी ने तीन मुद्दों पर लोकल पुलिस से जवाब मांगा है और उन्हें बताया था कि इस सिक्योरिटी को बिल्डिंग में डिप्लॉय करने से पहले सोसाइटी से कोई भी परमिशन नहीं ली गई है और इससे सोसाइटी मेंबर्स में चिंता का माहौल है।

सोसाइटी से नहीं ली गई परमिशन

सोसाइटी की कमेटी ने सोसाइटी में हथियारों के साथ सिक्योरिटी की तैनाती को लेकर पुलिस को एक ज्ञापन सौंपते हुए तीन सवाल किए हैं। 1- क्या तैनात निजी सुरक्षा गार्ड आवासीय परिसर के भीतर लाइसेंसी हथियार लेकर चल रहे हैं? 2- क्या दादर पुलिस स्टेशन ने उन्हें इसके लिए कोई अनुमति दी है? और 3- उक्त फ्लैट में तैनात पुलिस कर्मियों का विवरण, जिसमें तैनाती किए गए विभाग और तैनाती की प्रकृति का विवरण शामिल है।

रणवीर को आया था धमकी भरा वॉयस मैसेज

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक इस धमकी प्रकरण में रणवीर सिंह के असिस्टेंट को जो वॉइस नोट भेजा गया है। व्हॉट्सएप पर ये ऑडियो इसलिए भेजा गया है, क्योंकि उन्होंने भी सेटिंग्स में अननोन कॉलर्स को ब्लॉक किया होगा, इसके बाद वॉइस मैसेज के जरिए यह धमकी भेजी गई। इस मामले में ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि लगभग 8 से 10 अन्य फिल्म जगत से जुड़ी हुई हस्तियों को धमकियां भेज गई हो सकती हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बता दें, पिछले दिनों ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ेंः Drishyam 3: अक्षय खन्ना की एग्जिट के बाद फिल्म में हुई नई एंट्री, पहले भी अजय देवगन संग कर चुके हैं काम
फिर लौट रही सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी, The Seven Dogs के ट्रेलर में दिखा सुपरस्टार्स का धांसू अंदाज, फैंस खुश

Latest Bollywood News