सलमान खान और संजय दत्त ने 'साजन', 'दस' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है। अब दोनों सुपरस्टार एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन किसी बॉलीवुड नहीं बल्कि एक सऊदी सऊदी एक्शन फिल्म में ये जोड़ी साथ नजर आने वाली है। सलमान खान और संजय दत्त अपकमिंग फिल्म 'द 7 डॉग्स' में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' की डायरेक्टर जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। हाल ही में 'द 7 डॉग्स' का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे देखते ही संजय दत्त और सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
'द 7 डॉग्स' के दमदार सीन और एक्शन ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन जैसे ही सलमान खान और संजय दत्त की कैमियो भूमिकाओं की झलक देखने को मिली, दोनों ही स्टार्स के फैंस खुशी से उछल पड़े। निर्माताओं ने फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन ट्रेलर से जाहिर होता है कि का कैमियो काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ट्रेलर रिलीज होते ही कुछ सलमान खान और संजय दत्त के फैंस कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़े और अपनी खुशी का इजहार किया।
ट्रेलर में जहां सलमान खान सूट पहने डीसेंट लुक में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी नजरें काफी मिस्टीरियस लग रही हैं तो वहीं संजय दत्त प्रिंटेड शर्ट पहने खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं। ट्रेलर में सलमान खान कहते हैं- 'तुम जानते हो क्या कि वो क्या करता है? वो अपनी जिंदगी की डॉक्यूमेंटेशन करता है।' एक अन्य सीन में सलमान एक बदमाश से पूछते हैं- 'तुम मुझे क्रिमिनल क्यों लग रहे हो?' दूसरी तरफ संजय दत्त के हाथ में कोई गैजेट लिए हुए आगे बढ़ते हैं और उनके पीछे कुछ लोग दिखाई देते हैं, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि वह फिल्म में एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं।
ट्रेलर जारी होते ही सलमान खान और संजय दत्त के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। कई ने सोशल मीडिया पर संजय-सलमान वाले सीन की क्लिप शेयर की तो कई ने यूट्यूब पर कमेंट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या बात है! इस फिल्म में सलमान खान कैमियो कर रहे हैं।' एक और लिखता है- 'सिर्फ सलमान खान के लिए आया हूं, देखकर बहुत खुशी हुई।' एक ने संजय दत्त के अंदाज पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'संजू बाबा, हैंडसम और स्वैगर।' ट्रेलर का पूरा कमेंट सेक्शन सलमान और संजय दत्त के फैंस के कमेंट्स से भरा हुआ है।
'द 7 डॉग्स' की बात करें तो इस फिल्म में मिस्त्र के मशहूर एक्टर करीम अब्देल अजीज और अहमद एज लीड रोल में दिखाई देंगे। इनके साथ मशहूर एटालियन स्टार मोनिका बेलुच्ची भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली। फिल्म की कहानी ड्रग रैकेट और इसे रोकने के लिए एक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। वहीं इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है।
ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की हीरोइन, डायरेक्टर से खा चुकी है थप्पड़, 41 की उम्र में भी लगती है बला की खूबसूरत
संपादक की पसंद