Ranvir Shorey: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार रणवीर शौरी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शुक्रवार देर रात रणवीर शौरी के पिता और मशहूर फिल्ममेकर कृष्ण देव शौरी को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रणवीर ने अपने सोशल मीडिया द्वारा दी। अपने पिता केडी शौरी के निधन पर रणवीर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
रणवीर शौरी के पिता केडी शौरी का हुआ निधन
अपने पिता के निधन पर रणवीर शौरी के सोशल मीडिया पोस्ट पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इस इमोशनल पोस्ट के साथ रणवीर ने लिखा है कि- 'मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र अपने बच्चों और पोते-पोतियों को छोड़कर चले गए हैं। वह अपने पीछे बेहतरीन यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्त्रोत खो दिया है।'
इन सितारों ने जताया दुःख
इस खबर को सुनने के बाद रणवीर शौरी के पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने संवेदना ज़ाहिर की है। के।के मेनन, मल्लिका शेरावत और अभिशेख कपूर सहित कई सेलेब्स ने रणवीर शोरी को इस समय हिम्मत से काम लेने की सलाह दी है और उनके पिता के निधन पर अपनी दुःख ज़ाहिर किया है।
इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे केडी शौरी
जिस तरह से अभिनेता रणवीर शौरी हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की सूची में शामिल हैं। ठीक उसी तरह से उनके पिता कृष्ण देव शौरी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की शान रहे हैं। बतौर फिल्ममेकर केडी शौरी ने 1970 से लेकर 80 के दशक तक कई सारी फिल्में बनाईं। इनमें बे-रेहम और खराब, जिंदा दिल और बदनाम जैसी हिंदी फिल्मों में बतौर निर्माता काम किया।
Latest Bollywood News