1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉकटेल-2 की यूरोप में चल रही शूटिंग? सेट से वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का लुक, 2012 में आई थी पहली फिल्म

कॉकटेल-2 की यूरोप में चल रही शूटिंग? सेट से वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का लुक, 2012 में आई थी पहली फिल्म

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल-2 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Shahid Kapoor And Rashmika Mandanna- India TV Hindi
Image Source : X@ ʀᴀꜱʜᴍɪᴋᴀ ꜰᴀɴ ᴜᴍᴀɪᴅ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना

साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी अहम किरदारों में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इसी फिल्म का अगला पार्ट अगले साल यानी 2026 में रिलीज होने वाला है। जिसकी शूटिंग यूरोप में शुरू हो गई है। अब कॉकटेल-2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कुछ तस्वीरें शूटिंग सेट से वायरल हुई हैं। साथ ही रश्मिका मंदाना और कृति का लुक भी देखने को मिला है। फिल्म को डायरेक्टर होमी अडजानिया ने ही बनाया है। 

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ये फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में नजर आएंगी। अब देखना होगा कि क्या फिल्म का कॉन्सेप्ट पहले जैसा ही है या फिर कुछ बदलाव किए गए हैं। 1 हीरो और 2 हीरोइन्स के साथ सैफ अली खान भी खूब जमे थे और बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में सफल रहे थे। अब शाहिद कपूर के कंधों पर ये जिम्मेदारी देखने को मिलने वाली है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि अगले साल तक इस फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा। 

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

बता दें कि इससे पहले कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म को होमी अडजानिया ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में दीपिका और सैफ की कैमिस्ट्री खूब जमी थी। इसके साथ ही डायना पेंटी ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म में वमन इरानी ने भी सैफ के मामा का किरदार निभाया था और समां बांध दिया था। फिल्म को 53 करोड़ रुपयों के बजट से बनाया गया था और 125 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। पहले पार्ट को सैफ अली खान ने ही प्रोड्यूस किया था। फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया था और इसका एक गाना सुपरहिट रहा था। बाकी के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। गानों को इरशाद कामिल ने लिखा था और इम्तियाज अली ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा था। 

ये भी पढ़ें- BB 19: टास्क में हो गई आवेज और अभिषेक की भिड़ंत, अमाल मलिक ने खूब बहाए आंसू

पत्नी के जन्मदिन पर झूमकर नाचे जावेद अख्तर, शबाना ने भी पार्टी में लगाए चार चांद, वायरल हैं वीडियो

Latest Bollywood News