1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यूट हीरोइन नहीं खूंखार रोल में दिखेंगी रश्मिका मंदाना, हाथ में बंदूक लेकर खून से लथपथ आईं नजर

क्यूट हीरोइन नहीं खूंखार रोल में दिखेंगी रश्मिका मंदाना, हाथ में बंदूक लेकर खून से लथपथ आईं नजर

रश्मिका मंदाना ने अब तक करियर में क्यूट गर्लफ्रेंड और पत्नी के रोल किए हैं। लेकिन अब खूंखार अंदाज में पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RASHMIKA_MANDANNA रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत से ही शानदार फिल्मों में काम किया है। ज्यादातर सुपरहिट फिल्मों में क्यूट गर्लफ्रेंड का रोल निभाने वाली रश्मिका अब खूंखार रोल में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मीसा' की पहली झलक सामने आ गई है और इस बार रश्मिका क्यूट गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि खूंखार रोल में नजर आने वाली हैं।  मीसा फिल्म का पहले लुक का वीडियो मंदाना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिससे फिल्म की कहानी का शुरुआती अंदाजा मिलता है। इससे पहले, मीसा की पहली झलक में रश्मिका मंदाना को एक दमदार एक्शन भूमिका में दिखाया गया था, जो उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग लग रही है।

आदिवासी संगीत से प्रेरित है फिल्म का म्यूजिक

फिल्म निर्माताओं ने ओरिजिनल साउंडट्रैक थीम की पहली झलक साझा की है। साउंडट्रैक को जेक्स बेजॉय ने कंपोज किया है, जो कई फिल्मों में दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक बनाने के लिए जाने जाते हैं। मैसा के लिए उन्होंने विभिन्न कलाकारों के साथ काम किया है और आदिवासी संगीत और संस्कृति से प्रेरणा ली है। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर थीम म्यूजिक की घोषणा की और एक पोस्ट साझा करते हुए श्रोताओं से इसे हेडफोन लगाकर सुनने का आग्रह किया। मेकर्स ने लिखा, 'अपने हेडफोन लगाइए, वॉल्यूम बढ़ाइए, और इस पागलपन को अपने ऊपर हावी होने दीजिए। MYSAA की पहला झलक वाला थीम OST अब उपलब्ध है। मीसा का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है और इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स ने किया है। फिल्म की कहानी आदिवासी क्षेत्रों में घटित होती है और इसे भावनात्मक गहराई से भरपूर एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है। रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म के साथ वह एक नए और दमदार किरदार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी आने वाले महीनों में साझा किए जाने की उम्मीद है।

क्यूट रोल से होगा करियर शिफ्ट

बता दें कि रश्मिका मंदाना फिल्मी दुनिया की सबसे सफल हीरोइन्स में से एक हैं। रश्मिका ने साउथ फिल्म से अपने करियर की सुपरहिट शुरुआत की थी और इसके बाद बॉलीवुड में भी खूब हिट फिल्में दी हैं। इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म छावा ने कमाल किया था और सुपरहिट रही थी। इसके अलावा पुष्पा के दोनों पार्ट्स में रश्मिका का रोल काफी शानदार रहा है। 

ये भी पढ़ें- बर्थडे पर साइकिल से निकले सलमान खान, पकड़ी हवा की रफ्तार, देखकर बोले फैन- '60 की उम्र में 26 वाला जोश'

'टाइगर, टाइगर, टाइगर...' कैटरीना कैफ ने सलमान खान को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, चिरंजीवी-संजय दत्त ने भी दी बधाई

Latest Bollywood News