Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर, टाइगर, टाइगर...' कैटरीना कैफ ने सलमान खान को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, चिरंजीवी-संजय दत्त ने भी दी बधाई

'टाइगर, टाइगर, टाइगर...' कैटरीना कैफ ने सलमान खान को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, चिरंजीवी-संजय दत्त ने भी दी बधाई

Written By: Priya Shukla
Published : Dec 27, 2025 10:09 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 10:09 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी सुपरस्टार को बधाई दी। अनिल कपूर, काजोल से लेकर कैटरीना कैफ तक ने सुपरस्टार को बर्थडे विश किया है।

60 साल के हुए सलमान खान- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BEINGSALMANKHAN 60 साल के हुए सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज, 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए। सुपरस्टार ने अपने फैंस के साथ धूमधाम से अपना 60वां जन्मदिन मनाया। सुपरस्टार को उनके जन्मदिन पर हर तरफ से ढेरों प्यार भरी शुभकामनाएं मिल रही हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान खान को बर्थडे विश किया। मेगास्टार चिरंजीवी, संजय दत्त, काजोल, अजय देवगन, अनिल कपूर, करीना कपूर खान और कैटरीना कैफ सहित इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सुपरस्टार को बर्थडे विश किया है।

कैटरीना कैफ ने सलमान खान को विश किया बर्थडे

कैटरीना कैफ ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सलमान खान को 60वें जन्मदिन की बधाई दी। कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुपरस्टार की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'टाइगर, टाइगर, टाइगर... आपको 60वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप सुपर ह्यूमन हो, आपका हर दिन प्यार और रोशनी से भरा रहे।'

katrina kaif

Image Source : INSTAGRAM/@KATRINAKAIF
कैटरीना कैफ का पोस्ट।

अजय देवगन, काजोल ने भी दी बधाई

अजय देवगन ने भी सलमान खान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने भाईजान की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सबका भाई, सबकी जान। एक और दमदार साल, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।' काजोल ने सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'वन एंड ओनली सलमान खान को जन्मदिन की बहुत सारी बधाई।' करीना कपूर ने सुपरस्टार के यंग डेज की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'वन एंड ओनली टाइगर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 60 साल पूरे... हमेशा ढेर सारा प्यार।'

salman khan

Image Source : INSTAGRAM/@KAJOL/@KAREENAKAPOORKHAN
अजय देवगन, काजोल, करीना कपूर ने भी दी बधाई।

अनिल कपूर, संजय दत्त ने शेयर किया पोस्ट

संजय दत्त ने सलमान खान को बर्थडे विश करते हुए लिखा - 'भाईजान, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार। भगवान आपको आशीर्वाद दें और स्वास्थ्य और सफलता दें।' अनिल कपर लिखते हैं- 'हमारी दोस्ती हमेशा से ही सरल रही है। हम कभी-कभी किसी फिल्म में साथ काम करते हुए मिलते हैं तो कभी-कभी तब भी जब हम साथ काम नहीं कर रहे होते। लेकिन, प्यार हमेशा एक जैसा रहा। मैं दिल से चाहता हूं कि ये जो प्यार और आत्मयीयता हम शेयर करते हैं, वो हमेशा बनी रहे। 60 के दशक में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।'

चिरंजीवी ने भी विश किया बर्थडे

मेगास्टार चिरंजीवी ने ट्वीट में लिखा- 'मेरे प्यारे भाई सलमान खान को 60वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! सल्लू भाई, इस खास मौके पर मैं आपको दिल से शुभकामनाएं देना चाहता हूं। यह साल आपके लिए असीम खुशियां, अच्छी सेहत और वो सारा प्यार लेकर आए जिसके आप हकदार हैं। आप हमेशा से प्रेरणा रहे हैं, न सिर्फ पर्दे पर लाखों लोगों के लिए, बल्कि हम जैसे उन लोगों के लिए भी जो आपको अपना दोस्त कहने का सौभाग्य रखते हैं।'

रितेश देशमुख ने बरसाया प्यार

रितेश देशमुख ने सलमान खान को बर्थडे विश करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारे भाऊ, आपका दिन प्यार, हंसी और खुशियों से भरा हो। आप मेरे लिए कितने मायने रखते हैं, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप हमेशा बिना शर्त मेरे साथ रहे हैं, मुझे भाई और परिवार की तरह मानते आए हैं। भाऊ, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं... जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'

ये भी पढ़ेंः फिल्ममेकर ने अपने दर्दनाक बचपन पर बनाई फिल्म, बेटी ने निभाया मां का रोल, इस एक्टर ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड
'धुरंधर' का मुरीद हुआ असली रहमान डकैत का दोस्त, रणवीर की फिल्म की तारीफ में बोला- 'जो पाकिस्तान नहीं कर पाया...'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement