1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'धुरंधर' का मुरीद हुआ असली रहमान डकैत का दोस्त, रणवीर की फिल्म की तारीफ में बोला- 'जो पाकिस्तान नहीं कर पाया...'

'धुरंधर' का मुरीद हुआ असली रहमान डकैत का दोस्त, रणवीर की फिल्म की तारीफ में बोला- 'जो पाकिस्तान नहीं कर पाया...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 27, 2025 09:18 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 09:18 pm IST

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की धूम के बीच रहमान डकैत के रियल लाइफ दोस्त का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया है।

akshaye khanna- India TV Hindi
अक्षय खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा चुकी है। फिल्म की कहानी फैक्ट्स और फिक्शन का मेल है, जिसकी कहानी 2000 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र के कुख्यात सरगना रहमान डकैत की कहानी बयां करती है। यूं तो ये फिल्म काल्पनिक है, लेकिन कराची के हिंसक गैंगवॉर में घटी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की मुख्य भूमिका निभाई है। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसे किरदार को जीवंत कर दिया है, जिसका नाम सुनकर ही लोग थर-थर कांपने लगते थे। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके कहानी, किरदारों को लेकर भी बहस छिड़ चुकी है। इस बीच फिल्म पर हबीब जान बलोच का रिएक्शन वायरल हो रहा है, जो असली रहमान डकैत का करीबी दोस्त था।

'धुरंधर' पर हबीब जान बलोच का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर हबीब जान का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें उसे फिल्म में अपने दोस्त रहमान डकैत के चित्रण पर रिएक्शन देते देखा जा सकता है। हबीब जान बलोच के अनुसार, उसने दो बार फिल्म देखी है और वह रहमान के बॉलीवुड चित्रण के लिए आभारी है। बलोच वीडियो में कहता है- "मैं किरदार के बारे में बात नहीं करूंगा, क्योंकि फिल्मों में अक्सर ऐसा होता है। लेकिन ये जरूर कहूंगा कि जो काम पाकिस्तान नहीं कर पाया, वो भारत के बॉलीवुड ने कर दिखाया। धन्यवाद, बॉलीवुड!"

खलनायक नहीं था रहमान डकैत- हबीब जान बलोच

यूं तो हबीब ने फिल्म की तारीफ की, लेकिन फिल्म में रहमान डकैत को खलनायक के रूप में दिखाए जाने पर उसने असहमति जताते हुए कहा- "वह एक नायक थे, एक नेक इंसान थे। पाकिस्तान हमेशा उनका ऋणी रहेगा। अगर रहमान और उजैर बलोच न होते, तो पाकिस्तान की हालत आज बांग्लादेश जैसी होती, या उससे भी बदतर।”

धुरंधर के बारे में

धुरंधर की बात करें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो 2000 के दशक में ल्यारी में रहमान डकैत के गिरोह का हिस्सा बना था। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ेंः सलमान खान की हीरोइन बन किया डेब्यू, 16 की उम्र में बनी बॉलीवुड स्टार, अब एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम

फिल्ममेकर ने अपने दर्दनाक बचपन पर बनाई फिल्म, बेटी ने निभाया मां का रोल, इस एक्टर ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन