1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हनुमान अंश' के दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, मदद के लिए आगे आईं 21 साल की प्रोड्यूसर

'हनुमान अंश' के दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, मदद के लिए आगे आईं 21 साल की प्रोड्यूसर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 28, 2026 07:01 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 07:01 pm IST

'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने जन्म से दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों के इलाज का जिम्मा अब अपने कंधे पर उठा लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सुनील को इलाज का भरोसा दिलाया है।

anupriya nagar- India TV Hindi
सुनील लोधी की आंख का इलाज कराएंगी अनुप्रिया नागर। Image Source : INSTAGRAM/@ANUPRIYANAGAR2709/@SUNEEL_LODHI.SINGER

'हनुमान अंश' इस साल की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के पार कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा कायम है। इस फिल्म ने न सिर्फ इसके कलाकारों और निर्देशक-निर्माता को पहचान दिलाई है, बल्कि सिंगर भी चर्चा में हैं। खासतौर पर 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने वाले दृष्टिबाधित बुंदेली सिंगर सुनील लोधी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने ठेठ ग्रामीण सुरों के साथ उन्होंने पूरे देश में पहचान बना ली है। सुनील लोधी जन्म से दृष्टिबाधित हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है। फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर उनकी आंखों के इलाज में मदद के लिए आगे आई हैं।

अनुप्रिया नागर कराएंगी सुनील लोधी का इलाज

बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी ने 'हनुमान अंश' में अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी कहानी से भी लोगों का ध्यान खींचा। कभी ट्रेन में गाकर अपना गुजारा करने वाले सुनील लोधी अब देश भर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। सुनील लोधी जन्म से दृष्टिबाधित हैं और अनुप्रिया नागर ने उनके इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। अनुप्रिया ने मुंबई के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ से अपॉइंटमेंट भी ले लिया है। अब सुनील लोधी के मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करेंगे, जिसके बाद पता चलेगा कि उनकी आंखों में सुधार की कितनी संभावना  है और उनके लिए कौन से उपचार विकल्प सही होंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दिया इलाज का आश्वासन

अनुप्रिया नागर से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सुनील लोधी के इलाज का आश्वासन दिया है। हाल ही में सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी इस दौरान सीएम यादव ने सुनील लोधी को इलाज में मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। बता दें, सुनील लोधी मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं। सुनील जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं, लेकिन कभी उन्होंने इसे अपनी कमजोरी और गायकी में बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने बुंदेली लोक गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाई और अब 'हनुमान अंश' में अपने गाने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हनुमान अंश का विदेशियों में क्रेज

दूसरी तरफ विदेशियों में भी 'हनुमान अंश' का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक विदेशी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सुनील लोधी का गाया भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाते देखा जा सकता है। अमेरिकी जियोलॉजिस्ट, वैदिक मेडिटेशन टीचर और कीर्तन लीडर एलिक सोडरबर्ग ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी आवाज में लोकप्रिय भजन गाते दिखे थे। उन्होंने एकतारा तैयार करके उसकी धुन पर ये गाना गाया और इसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।

ये भी पढ़ेंः 10 लाख की ओपनिंग, अब 400 करोड़ के पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, चटाई 'कांतारा' और '3 इडियट्स' को धूल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।