Raveena Tandon birthday: रवीना टंडन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। हाल हीं में वो यश स्टारर फिल्म KGF 2 में नजर आई थी जहां उनके काम को खूब सराहा गया था। रवीना टंडन का जन्म 26 Oct 1974 को मुंबई में हुआ था। रवीना ने हिंदी फिल्मों के साथ–साथ तमिल तेलगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। रवीना ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से की थी। रवीना को बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘दिलवाले’ से मिली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद रवीना ने एक से बढ़कर एक फिल्में की इनमें ‘मोहरा’‚ ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’, ‘जिद्दी’, ‘लाडला’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल रही। फिल्म ‘दमन’ के लिए रवीना को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इतनी कामयाबी हासिल करने के बाद भी क्या आप रवीना टंडन के बारे में ये जानते हैं कि वो डिप्रेशन का शिकार हुई थी। जी हां ये सच है। उन्होंने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।
अजय देवगन और रवीना टंडन
90 के दशक में कई ऐसी जोड़ियां रही जिन्होंने फिल्मी पर्दों के साथ साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। इन्हीं में से एक जोड़ी थी अजय देवगन और रवीना टंडन की। बात फिल्म ‘दिलवाले’ की है जब दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। अजय और रवीना की केमिस्ट्री को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। फिल्मों के साथ साथ रियल लाइफ में भी इस जोड़ी की चर्चा हो रही थी। कहा जाता है रवीना टंडन, अजय देवगन से बहुत प्यार करने लगी थी। हालांकि, अजय और रवीना ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात नहीं की थी। अजय की जिंदगी में करिश्मा कपूर के आने के बाद रवीना के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई।
AS04 Teaser Out: आयुष शर्मा ने बर्थडे पर लॉन्च किया 'एएस04' का टीजर, दिखाया जबरदस्त एक्शन
खिलाड़ी अक्षय कुमार
रवीना टंडन के एक इंटरव्यू में दावा किया था कि अजय ने उनको कई लव लेटर लिखे थे जिन्हें सबूत के तौर पर दिखा सकती हैं। हालांकि इस बात पर अजय की प्रतिक्रिया बिल्कुल उलट थी। इस रिश्ते के अंत के बाद रवीना बिल्कुल टूट गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी। उन्होंने एक बार तो आत्महत्या करने की भी कोशिश भी की थी।इसके बाद रवीना की लाइफ में खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दस्तक दी थी। फिल्म ‘मोहरा’ के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। दरअसल, फिल्म ‘मोहरा’ के बाद रवीना और अक्षय के रिश्ते पर प्यार की मोहर लग गई थी। इस फिल्म के बाद दोनों का नाम आपस में जोड़ा जाने लगा था। कहा जाता है दोनों ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया था। फिर मंदिर में दोनों ने सबसे छिपकर सगाई कर ली।
TV Actresses: छोटे पर्दे पर जलवा दिखाने के बाद टीवी इंडस्ट्री की इन एक्ट्रेसेस ने बड़े पर्दे पर दर्शकों को बनाया दीवाना
हर सुंदर लड़की को प्रपोज करने की आदत
इसके बाद जब फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में अक्षय का नाम रेखा के साथ जोड़ा जाने लगा तब रवीना और अक्षय के बीच दूरियां बढ़ने लगी। इतना ही नहीं रवीना का ये भी मानना था कि अक्षय, शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। इसी वजह से रवीना और अक्षय का ब्रेकअप हुआ था। इस दौरान रवीना, अक्षय से इस कदर नाराज को गई थी कि उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया था कि अक्षय कुमार को हर सुंदर लड़की को प्रपोज करने की आदत है। इस तरह से रवीना का अजय और अक्षय से रिश्ता खत्म हो गया था। वहीं साल 2004 में रवीना ने बिजनेस मैन अनिल थडानी के साथ शादी कर ली और आज दोनों एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं उनकी 3 बेटियां और 1 बेटा हैं।
Latest Bollywood News