TIGER Nageswara Rao First Look: बीते दो साल से साउथ सिनेमा का दबदबा पूरे देश के बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। फिल्म 'केजीएफ', 'केजीएफ 2', 'पुष्पा', 'विक्रम', 'आरआरआर' और 'कंतारा' ने लोगों का दिल जीता और मोटी रकम कमाई। वहीं अब इन सब फिल्मों को टक्कर देने के लिए रवि तेजा तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जबरदस्त सोशल मीडिया बज और उत्साह के बीच, फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो पांच भाषाओं में जारी किया गया।
भयंकर दिख रहे रवि तेजा
रवि तेजा पहली नज़र में भयंकर दिखते हैं और उन्हें भारत की अपराध राजधानी, आंध्र प्रदेश के स्टुअर्टपुरम से एक कुख्यात चोर के रूप में पेश किया गया है। रवि तेजा को ऐसे किरदार में पहले कभी नहीं देखा गया था, इसलिए यह लुक अब सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो की काफी तारीफ हो रही है।
पांच सुपरस्टार का जबदस्त कॉम्बो
फिल्म के फर्स्ट लुक से पहले बीते दिन पांच सुपरस्टार, तेलुगु में वेंकटेश, तमिल में कार्थी, मलयालम में दुलारे सलमान, कन्नड़ में शिवराजकुमार और हिंदी में जॉन अब्राहम द्वारा इसकी जानकारी को पेश किया गया था। टीजर में रवि तेजा को कुख्यात चोर टाइगर नागेश्वर राव के रूप में पेश किया गया है और बताया गया है कि कैसे उन्होंने टाइगर जोन के रूप में इस जगह को पहचान दिलाई।
Karan Johar ने डायरेक्शन में पूरे किए 25 साल, फैंस के साथ शेयर किया ये खास वीडियो, जिसने ये नहीं देखा तो क्या देखा
20 अक्टूबर को होगी रिलीज
फिल्म में नूपुर सैनन, गायत्री भारद्वाज और अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के तहत अभिषेक अग्रवाल द्वारा समर्थित, इस वेंचर को खिलाड़ी अभिनेता के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। टाइगर नागेश्वर राव 20 अक्टूबर को दशहरा रिलीज के लिए तैयार है।
Bloddy Daddy Trailer Release: खतरनाक एक्शन करते दिखें शाहिद कपूर, ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
Latest Bollywood News