1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गले के कैंसर ने ली 'सिंघम' फेम एक्टर की जान, लंबी बीमारी से ऐसी हो गई थी हालत

गले के कैंसर ने ली 'सिंघम' फेम एक्टर की जान, लंबी बीमारी से ऐसी हो गई थी हालत

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर समाने आई है। मराठी और हिंदी फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए फेमस एक्टर रवींद्र बेर्डे का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रवींद्र बेर्डे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी नजर आ चुके हैं।

Ravindra Berde, Ravindra Berde passed away, Ravindra Berde die- India TV Hindi
Image Source : X गले के कैंसर ने ली 'सिंघम' फेम एक्टर की जान

फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आई है। बी-टाउन ने फिर अपने एक चहते सितारे को खो दिया है। मराठी और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले रवींद्र बेर्डे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे वक्त से रवींद्र बेर्डे गले के कैंसर से जूझ रहे थे। 78 साल की उम्र में रवींद्र ने दुनिया से रुकसत हुए। कैंसर से पीड़ित रवींद्र टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती थे, लंबे वत्त से उनका इलाज जारी था। 

रवींद्र बेर्डे का हुआ निधन 

मराठी और हिंदी प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता रवींद्र बेर्डे के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। रवींद्र की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी और बहुत ही दयनीय स्थिति हो गई थी। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। रवींद्र बेर्डे को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रवींद्र बेर्डे की प्रोफेशनल लाइफ

रवींद्र बेर्डे दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में बनाई थीं। रवींद्र बेर्डे ने अपने पूरे करियर में 300 से अधिक मराठी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अशोक सराफ, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और विजय चव्हाण जैसे कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने हाल ही में भरत जाधव और सिद्धार्थ जाधव के साथ मिलकर फिल्म बनाई थी। फिल्म 'पचादलेला' में उनके अभिनय की वजह से रवींद्र बेर्डे को इंडस्ट्री से काफी सराहना मिली। उनके निधन से इंडस्ट्री को गहरा दुख हुआ है। 

रवींद्र बेर्डे के बारे में 

1995 में अपने एक नाटक के दौरान रवींद्र बेर्डे को भी दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद 2011 में उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने कैंसर को अपने काम पर हावी नहीं होने दिया। रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। 

ये भी पढ़ें:

दाउद के भाई से जुड़े हैं महादेव बेटिंग ऐप मामले के तार, पूछताछ से पहले ही डरे 'स्टाइल' फेम साहिल खान

Bigg Boss 17 में विक्की ने इस कंटेस्टेंट के लिए पत्नी अंकिता को किया हर्ट, ऐश्वर्या शर्मा को पछाड़ मुनव्वर ने मारी बाजी

12वीं फेल फेम विक्रांत मैसी पत्नी संग लिपलॉक करते आए नजर, इस यूनिक थीम पर की बेबी शॉवर पार्टी

 

 

Latest Bollywood News