1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 12वीं फेल फेम विक्रांत मैसी पत्नी संग लिपलॉक करते आए नजर, इस यूनिक थीम पर की बेबी शॉवर पार्टी

12वीं फेल फेम विक्रांत मैसी पत्नी संग लिपलॉक करते आए नजर, इस यूनिक थीम पर की बेबी शॉवर पार्टी

 Published : Dec 12, 2023 10:38 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 11:03 pm IST

विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आज 12 दिसंबर को कपल ने बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर की लिपलॉक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

vikrant massey, sheetal thakur- India TV Hindi
विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर बेबी शॉवर पार्टी Image Source : INSTAGRAM

विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड है। शीतल फिलहाल अपान मदरहुड टाइम एंजॉय कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले 24 सितंबर को कपल ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प क्रिएटिव पोस्ट को शेयर करते हुए ऑफिशियल अनाउंसमेंट कि थी वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आज, 12 दिसंबर 2023 को विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की और इस बेबी शॉवर पार्टी की फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर की बेबी शॉवर पार्टी

12 दिसंबर को विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां पोस्ट कीं। बेबी शॉवर पार्टी की थीम जगल थी। विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर के फैमिली वाले भी पार्टी में खूब मस्ती करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल अपने पेरेंट्स के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए भी नजर आए। इस तस्वीर में विक्रांत अपनी वाइफ का बेबी बंप नापते हुए नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें पोस्ट-

विक्रांत मैसी पत्नी संग लिपलॉक करते दिखें

शीतल ठाकुर ने बेबी शावर में ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आईं। अपना लुक उन्होंने खुले बालों और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी लाइफ का सबसे प्यार समय बेबी शॉवर पार्टी की कुछ खास फोटोज।' बेबी शॉवर पार्टी के दौरान कपल ने केक भी काटा था। बेबी शावर में ये कपल लिपलॉक करता हुआ भी दिखाई दिया। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

विक्रांत मैसी का वर्कफ्रंट

इस बीच विक्रांत को हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में देखा गया था। विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'कबूल है', 'ये है आशिकी' और 'गुमराह' जैसे टीवी शोज में काम किया है। आदित्य निंबालकर की 'सेक्टर 36', तापसी पन्नू की 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और देवांग भावसार की 'ब्लैकआउट' में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा को जेल भेजेगी कावेरी, अरमान को रास्ते से हटाएगी रूही

केएल राहुल की ट्रोलिंग पर सुनील शेट्टी का ऐसा होता है रिएक्शन, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

'एनिमल' एक्टर प्रणय पचौरी ने की गुपचुप शादी, पत्नी सहज मैनी संग शेयर की पहली फोटो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन