टूटे दांत वाली क्यूट गंगूबाई याद है? अब हो गई है इतनी स्लिम, पहचान भी नहीं पाएंगे आप, अभी भी देती हंसी के फुल डोज
टीवी के पर्दे पर सबको हंसाने वाली छोटी क्यूट गंगूबाई याग है? अब ये बच्ची बड़ी हो गई है और इतना बदल गई है कि इसे देख आपको शॉक लग सकता है। क्या ये अब भी लोगों को पहले की तरह ही हंसाती है तो इसका जवाब हां है।

क्या आपको वह नन्ही सी बच्ची याद है, टूटे दांतों वाली, गोल-मटोल चेहरा और हंसते ही दिल जीत लेने वाली मुस्कान? हां, वही गंगूबाई, जिसे कॉमेडी सर्कस में देखकर पूरा देश खिलखिला उठता था। उस मासूम चेहरे के पीछे थी सलोनी दैनी, जिसने अपनी अदाओं और बेबाक अंदाज से टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई, लेकिन वक्त का फासला कभी-कभी इतना लंबा होता है कि जब बच्चे बड़े होकर सामने आते हैं तो लोग उन्हें पहचान तक नहीं पाते और हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। शेफाली को देख लोगों की निगाहें उन पर टिक गई और उनका मैसिव वेट लॉच चर्चा में आ गया।
पूरी तरह बदल गई हैं सलोनी
मुंबई की सड़कों पर सलोनी को स्पॉट किया गया और जितने लोगों ने यह वीडियो देखा, लगभग हर कोई एक गहरी सांस लेकर यही सोचता रह गया कि क्या यह वही छोटी गंगूबाई है? सलोनी अब स्लिम, फिट और पूरी तरह बदल चुकी नजर आती हैं। उन्होंने ब्लू बैगी जींस, मरून जैकेट और रेड बैग कैरी किया हुआ था। एक सादगी भरी मुस्कान के साथ वे कैमरा की ओर हाथ हिलाती हैं, और ऐसा लगता है जैसे बचपन की चुलबुली गंगूबाई एक नई चमक के साथ फिर लौट आई हो। उनके बालों को टाइटली बांधा हुआ देखकर साफ लगता है कि अब सलोनी में एक नई एलेगेंस, एक नया आत्मविश्वास आ चुका है।
यहां देखें वीडियो
लोगों का ऐसा था रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मानो बयार चल पड़ी। कमेंट्स की बाढ़ में लोगों का बस एक ही रिएक्शन था, यकीन नहीं हो रहा। किसी ने लिखा, 'अरे, यह तो हमारी गंगूबाई है! कितनी बदल गई है!' तो किसी ने हैरानी से पूछा, 'इतनी प्यारी स्माइल पर अब पहचानना मुश्किल हो गया है।' एक दौर में लोग सलोनी के बढ़ते वजन पर बातें करते थे और आज वही लोग उनके बदलाव से दंग हैं,लेकिन इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे सिर्फ वर्कआउट या डाइट नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास छुपा था।
कैसे किया वेट लॉस?
सलोनी बताती हैं कि लॉकडाउन उनके लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। स्कूल, शूटिंग, बाहर की भागदौड़ सब थम गई थी। घर में रहने के दौरान वे अपनी पसंद की हर चीज खाती रहीं, मम्मी के हाथों के मोमोज, बटर चिकन, केक और वह सब जो दिल चाहें। धीरे-धीरे वजन इतना बढ़ा कि उन्हें खुद इसका अंदाजा भी नहीं रहा। एक दिन जब वे लैपटॉप पर शो देख रही थीं, स्क्रीन अचानक लॉक हो गई। उस काली स्क्रीन पर उन्हें अपना ही चेहरा नजर आया और वही पल उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। वे खुद को देखकर चौंक गईं। गोल चेहरे में उभरती चबीनेस को पहचानते ही उन्होंने तय कर लिया कि अब बदलाव जरूरी है।
अचानक बढ़ गया था वजन
उस समय उनका वजन लगभग 80 किलो था। सलोनी कहती हैं कि उन्होंने वजन इसलिए कम नहीं किया कि दुनिया क्या कहती है, बल्कि इसलिए कि वे खुद को फिट और हल्का महसूस करना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी मनपसंद चीजें छोड़ दीं, एक स्ट्रिक्ट डाइट अपनाई और रोजाना वर्कआउट को अपने रूटीन का हिस्सा बना लिया। धीरे-धीरे जंक फूड छूट गया, आदतें बदल गईं और सलोनी एक नई सलोनी बन गईं। आज उनका वजन करीब 58 किलो है और वे पहले से ज्यादा एनर्जेटिक, ज्यादा आत्मविश्वासी और ज्यादा खुश नजर आती हैं।
लॉकडाउन बना गेम चेंजर
Etimes से बातचीत में वे हंसते हुए कहती हैं, 'लॉकडाउन ने सच में मेरा फेवर किया। बाहर नहीं जा सकती थी, जंक फूड नहीं खा सकती थी तो खुद-ब-खुद जिंदगी पटरी पर आ गई।' गंगूबाई से लेकर ग्लो-अप की इस कहानी में सिर्फ वजन घटाने का जज्बा नहीं, बल्कि एक युवा कलाकार की आत्म-खोज छुपी है और यही वजह है कि सलोनी का नया रूप सिर्फ वायरल नहीं हुआ, बल्कि लाखों लोगों को प्रेरित भी कर रहा है।
अब कर रही ये काम
सलोनी दैनी ने सालों तक टीवी और सोशल मीडिया पर अपनी मासूमियत और कमाल की कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता, इन दिनों अपने नए अवतार से फिर चर्चा में हैं। उनका लेटेस्ट शो 'हमारा विनायक' स्वास्तिक स्टोरीज के FAST चैनल का पहला डिजिटल ओरिजिनल है और इसमें शानवी के रूप में सलोनी की एक्टिंग ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर लगातार तारीफें हो रही हैं और लोग सलोनी के इस नए, अधिक मैच्योर रूप को खूब पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान सलोनी ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया। उन्होंने बताया कि अब वे ऑफिशियली TVF यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं और यह खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। भारतीय डिजिटल स्पेस में TVF को बेहतरीन स्टोरीटेलिंग, रिलेटेबल किरदारों और यथार्थवादी कंटेंट के लिए जाना जाता है, और इस यूनिवर्स में शामिल होना किसी भी एक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। सलोनी का यह नया सफर उनके करियर में एक ताजा मोड़ की तरह है और उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि TVF की आने वाली कहानियों में वे किस किरदार में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: रैंप पर आते ही सनी लियोनी ने उतार दी लंबी ट्रेल, फिर स्कर्ट पर लटकती दिखी ऐसी चीज, लोग हटा नहीं पाए निगाहें