1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैंप पर आते ही सनी लियोनी ने उतार दी लंबी ट्रेल, फिर स्कर्ट पर लटकती दिखी ऐसी चीज, पास बैठे लोग हटा नहीं पाए निगाहें

रैंप पर आते ही सनी लियोनी ने उतार दी लंबी ट्रेल, फिर स्कर्ट पर लटकती दिखी ऐसी चीज, पास बैठे लोग हटा नहीं पाए निगाहें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 01, 2025 09:42 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 09:42 am IST

सनी लियोनी का सिजलिंग अवतार देखने को मिला। जब वो रैंप पर आईं तो उन्होंने अपने हुस्न से चार चांद लगा दिए। लोगों की निगाहें उन पर ही टिक गई, लेकिन उनकी स्कर्ट में लटके पैकेट्स ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है।

Sunny Leone- India TV Hindi
सनी लियोनी। Image Source : INSTANT BOLLYWOOD INSTAGRAM

बॉलीवुड डीवाज का ग्रैमर और कॉन्फिडेंस एक बार फिर रैंप पर देखने को मिला। वर्ल्ड एड्स डे से दो दिन पहले लोगों को जागरूर करने के लिए आयोजित हुए फैशन शो में सितारों का जलवा देखने को मिला। मलाइका अरोड़ा से लेकर सनी लियोनी ने मुंबई में एशले रेबेलो के शो के लिए वॉक किया। ये शाम बोल्ड फैशन और पूरे जोश से भरी रही, जिसमें ऐड्स से मुद्दे को लोगों के बीच उठाया गया। इस शो में मलाइका से ज्यादा लोगों का ध्यान सनी लियोनी पर रहा, जब वो रैंप पर आईं तो लोग अपनी नजरें नहीं हटा पाए। उनके सिजलिंग डीवा वाले अवतार ने लोगों का दिल तो जीता ही, साथ ही उनके आउटफिट पर लटक रही कुछ चीजों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। आखिर उनकी ड्रेस में ऐसा क्या था, चलिए आपको बताते हैं।

सनी ने पहना क्रेजी आउटफिट

सनी लियोनी एक चमकदार सिल्वर मेटेलिक टॉप और एक ड्रामैटिक हॉट पिंक स्कर्ट में रैंप पर नजर आईं। उन्होंने सिर पर भी मेटेलिक हेड गियर पहन रखे थे। थोड़ी देर इसी आउटफिट में चलने के बाद सनी ने अपनी हॉट पिंक स्कर्ट उतार दी और नीचे उन्होंने टॉप से मैचिंग सिल्वर मेटेलिक स्कर्ट कैरी की थी। उनके आउटफिट पर बारीक काम किया गया था। अपने इस टिमटिमाते आउटफिट में सनी ने पोज दिया, लेकिन लोगों की निगाहें उनके बोल्ड लुक के अलावा स्कर्ट पर लटक रहे कंडोम पैकेट्स पर गईं। इसके साथ भी वो पूरे ग्लैम अंदाज में वॉक करती दिखीं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस चीज ने इस अपीयरेंस को सच में हेडलाइन बनाने लायक बनाया। दरअसल ये सिर्फ अवेयरनेस के लिए ही नहीं था, बल्कि सनी एक कंडोम ब्रांड की ब्रांड एंबेस्डर हैं और इसके चलते ही वो मंच पर इसका प्रमोशन कर रही थीं। रैंप पर उनकी ये वॉक काफी वायरल हो गई है और लोग उनके अंदाज और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'ये अंदाज दिल जीतने वाला है, वो अपनी हर अदा से दिल चुरा लेती हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'सनी बेहद खूबसूरत हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'सनी लियोनी का पूरा आउटफिट ही कमाल का है।'

इस तर लुक बना शानदार

एक्ट्रेस ने इस लुक को ऊंची सिल्वर प्लेटफॉर्म हील्स के साथ स्टाइल किया और नाजुक सिल्वर चेन से बना एक स्टेटमेंट हेड स्कार्फ उनके चेहरे को फ्रेम कर रहा था। उनका ब्यूटी लुक पूरी तरह से ग्लैमरस था, जिसमें ड्यूई स्किन, मेटैलिक सिल्वर पलकें, लाल गाल और न्यूड होंठ थे, जबकि डिटेल्स पर फोकस बनाए रखने के लिए उनके बालों को पीछे की ओर एक स्लीक बन में बांधा गया था। बता दें, एक्ट्रेस को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ उनके पति भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 21 की उम्र में तय किया IIT से UPSC का सफर, फिर दिल की सुनी आवाज, रौबदार नौकरी छोड़ सुरों का सरताज बना IAS

सिंगल नहीं हैं 'द फैमिली मैन' के JK, रियल लाइफ में मिला सच्चा प्यार, कैंसर से जूझ रही पत्नी ने निभाया साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन