A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड पहली फिल्म से काटा गदर, 4 साल में ही चमक-दमक से मोह हुआ भंग, एक्टिंग छोड़ टीचर बनी साउथ की 'राक्षसी', इतना बदल गया अंदाज

पहली फिल्म से काटा गदर, 4 साल में ही चमक-दमक से मोह हुआ भंग, एक्टिंग छोड़ टीचर बनी साउथ की 'राक्षसी', इतना बदल गया अंदाज

इस अभिनेत्री ने अपने डेब्यू से ही हर तरफ हल्ला मचा दिया था। लेकिन, कुछ ही साल काम करने के बाद इस एक्ट्रेस ने ना सिर्फ फिल्मी दुनिया बल्कि देश भी छोड़ दिया और विदेश में जाकर बस गई। चलिए आपको इस अभिनेत्री के बारे में बताते हैं।

renuka menon- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@RENUKAMENON_ रेणुका मेनन।

फिल्मी दुनिया में आने वाले ज्यादातर कलाकार जहां सालों-साल स्ट्रगल करते रहते हैं और अपने आपको इंडस्ट्री में स्थापित करने की भरपूर कोशिश करते हैं वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में एक्टिंग और सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से गदर काट दिया। लेकिन, जल्दी ही फिल्मी दुनिया छोड़ दी और लाइमलाइट से भी दूरी बना ली। डेब्यू के साथ ही ये 'राक्षसी' नाम से मशहूर हो गई थीं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रेणुका मेनन की, जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और खूब नाम कमाया। लेकिन, चार ही साल में इंडस्ट्री से दूर चली गईं।

2002 में किया डेब्यू

रेणुका मेनन ने साल 2002 में फिल्मी दुनिया में एंट्री ली। उनकी पहली फिल्म Nammal थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसका गाना 'राक्षसी' भी सुपरहिट रहा था, जिसके बाद रेणुका को राक्षसी नाम मिल गया था। रेणुका ने Nammal से पहले Mayamohithachandran नाम की फिल् में काम किया था, लेकिन कुछ वजहों से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। ऐसे में उनकी डेब्यू फिल्म 'नम्मल' बन गई।

4 भाषाओं में किया काम

रेणुका मेनन की फिल्म 'नम्मल' 2002 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही। नम्मल की सफलता के साथ ही रेणुका भी छा गईं और उन्हें बैक टू बैक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। रेणुका ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ चार भाषा की फिल्मों में का किया, लेकिन डेब्यू फिल्म जैसा रिस्पॉन्स किसी अन्य फिल्म को नहीं मिल पाया। रेणुका साल 2006 में तीन फिल्मों में नजर आईं, लेकिन दर्शकों को खुश करने में नाकामयाब रहीं। आखिरकार इसी साल उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया और  फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

विदेश में चला रही हैं डांस स्कूल

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद अब रेणुका मेनन एक टीचर बन चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने फिल्में छोड़ने के बाद इसी साल यानी 2006 में ही आईटी पेशेवर सूरज से शादी कर ली और उनके साथ कैलिफोर्निया में बस गईं। शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों का इस दुनिया में स्वागत किया और लाइमलाइट से दूर अपनी बेटियों की परवरिश में जुट गईं। रेणुका ने भले ही अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभी भी वह फुल टाइम हाउसवाइफ नहीं हैं। वह विदेश में वह अपना डांस स्कूल चलाती हैं और लोगों को डांस सिखाती हैं।

ये भी पढ़ेंः 'कांतारा' के चलते मुश्किल में 'राहु-केतु'? सेंसर बोर्ड ने फिल्म के इस हिस्से पर जताई नाराजगी, दिए बदलाव के निर्देश
2026 के पहले हफ्ते में आई फिल्म, पिद्दी से बजट में किया बड़ा धमाका, 11 दिन में कर कर ली 5 गुना कमाई

Latest Bollywood News