1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कांतारा' के चलते मुश्किल में 'राहु-केतु'? सेंसर बोर्ड ने फिल्म के इस हिस्से पर जताई नाराजगी, दिए बदलाव के निर्देश

'कांतारा' के चलते मुश्किल में 'राहु-केतु'? सेंसर बोर्ड ने फिल्म के इस हिस्से पर जताई नाराजगी, दिए बदलाव के निर्देश

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 14, 2026 07:35 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 07:35 pm IST

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'राहु-केतु' को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन साथ ही इसमें कुछ बदलाव के भी आदेश दिए हैं। खासतौर पर फिल्म में मौजूद 'कांतारा' से जुड़े एक सीन में बदलाव के निर्देश दिए हैं।

rahu ketu- India TV Hindi
16 जनवरी को रिलीज होगी राहु-केतु। Image Source : INSTA/@FUKRAVARUN/@RISHABSHETTYOFFICIAL

'फुकरे' की सुपरहिट जोड़ी 'हनी' और 'चूचा' पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी अब 'राहु केतु' में साथ नजर आएगी, जो 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन, अब वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर ये फिल्म एक अलग ही वजह से चर्चा में है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट तो मिल गया है, लेकिन साथ ही फिल्म में कुछ बदलाव के भी निर्देश दिए हैं।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा से जुड़े सीन पर चली कैंची

सीबीएफसी की ओर से 'राहु केतु' के उस हिस्से में बदलाव के आदेश दिए गए हैं, जो ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' से जुड़ा है। इस सीन को लेकर सेंसर बोर्ड ने नाराजगी जाहिर की है और इसे फिल्म से हटाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में 'राहु केतु' को मेकर्स ने सीबीएफसी के पास सर्टिफिकेट के लिए भेजा, जिसे देखने के बाद बोर्ड की टीम ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई और इसमें बदलाव के निर्देश दिए हैं। दरअसल, ये सीन कांतारा की दैव्य चीख से संबंधित था।

इन सीन्स पर भी चली कैंची

इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने 'राहु केतु' के उन सीन्स को बी बदलने के निर्देश दिए हैं, जिसमें मिडिल फिंगर दिखाई गई थी। बोर्ड ने इसे मिडिल फिंगर से पिंकी फिंगर में बदलने के निर्देश दिए हैं। इन सभी कट्स और बदलाव के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है और इसी के साथ फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। पहले ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और अब जब ये रिलीज के नजदीक है तो दर्शकों को उम्मीद है कि एक बार फर वरुण और पुलकित अपना जादू चलाने में सफल रहेंगे।

'द राजा साब' और 'धुरंधर' से सामना

बॉक्स ऑफिस पर 'राहु केतु' का सामना प्रभास की 'द राजा साब' और 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' से है, जो अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है और धूम मचा रही है। वहीं प्रभास की द राजा साब को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में ये देखना दिलस्प होगा कि इन दो बड़ी फिल्मों के सामने वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की 'राहु केतु' खुद को स्थापित कर पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ेंः 2026 के पहले हफ्ते में आई फिल्म, पिद्दी से बजट में किया बड़ा धमाका, 11 दिन में कर कर ली 5 गुना कमाई

बॉलीवुड की गुमनाम आइटम क्वीन, जिसका 'शोले' के 'गब्बर' पर आया दिल, 27 साल से लाइमलाइट से दूर कर रही हैं ये काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन