A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 'असहज हो जाता हूं...' रणवीर ने 'कांतारा' के देव को बताया था भूत, विवाद पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

'असहज हो जाता हूं...' रणवीर ने 'कांतारा' के देव को बताया था भूत, विवाद पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

रणवीर सिंह द्वारा 'कांताराः चैप्टर 1' के देव को 'भूत' बताए जाने के चलते खड़े हुए विवाद के कुछ हफ्तों बाद, कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1 के अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

Ranveer Singh- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@HOMBALEFILMS/@RANVEERSINGH ऋषभ शेट्टी, रणवीर सिंह।

कुछ हफ्ते पहले, आईएफआई के मंच पर रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते एक तरफ तो जहां वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए तो दूसरी तरफ कानूनी पचड़े में भी फंस गए। रणवीर ने इवेंट के दौरान ऋषभ शेट्टी के सामने फिल्म 'कंताराः चैप्टर 1' के दैवा वाले सीन की नकल करते हुए दैवा को 'फीमेल घोस्ट' कह दिया। इसके बाद अभिनेता को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ता देखकर रणवीर सिंह ने माफी भी मांगी, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और अभिनेता के खिलाफ शिकायत तक दर्ज हो गई। अब, विवाद के कुछ हफ्ते बाद, 'कंतारा: चैप्टर-1' के अभिनेता ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता ने कहा कि जब कोई उनकी संस्कृति और परंपराओं की नकल करने की कोशिश करता है तो उन्हें 'असहज' महसूस होता है।

ऋषभ शेट्टी को बुरी लगी रणवीर की बात?

ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने दैव धर्म को लेकर बात की और कहा कि दैव धर्म पवित्र है, इसलिए लोगों को उचित मार्गदर्शन के बिना उनकी नकल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये उपहास जैसा लगता है। उन्होंने कहा, 'यह मुझे असहज कर देता है। हालांकि फिल्म का अधिकांश भाग सिनेमा और अभिनय है, लेकिन दैव धर्म से जुड़ा हिस्सा संवेदनशील और पवित्र है। मैं जहां भी जाता हूं, लोगों से हमेशा अनुरोध करता हूं कि वे इसे मंच पर प्रदर्शित न करें या इसका मजाक न उड़ाएं। यह हमसे भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़ा हुआ है।'

रणवीर सिंह की मिमिक्री पर हुआ विवाद

इस दौरान ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ था कि उनका इशारा रणवीर सिंह की मिमिक्री वाली घटना की ओर है। उनका यह बयान IFFI के एक सत्र के दौरान रणवीर सिंह द्वारा फिल्म 'कंतारा' के लोकप्रिय दैवा वाले सीन की नकल करने को लेकर हुए विवाद के कुछ दिनों बाद आया है। रणवीर सिंह ने इवेंट के दौरान स्टेज पर ऋषभ शेट्टी के अभिनय की नकल करते हुए दैव को 'महिला भूत' कह दिया था। आंखें टेढ़ी करते हुए जीभ बाहर निकालकर उन्होंने उ किरदार की नकल की। ​​इस दौरान ऋषभ शेट्टी उन्हें ऐसा करने से मना करते दिखे और रणवीर को ऐसा करते देखकर उनकी हंसी भी छूट गई।

रणवीर से नाराज हुए सोशल मीडिया यूजर

यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिससे नेटिजन्स रणवीर से नाराज हो गए। यूजर्स की नाराजगी के बाद रणवीर सिंह ने भी माफी मांगते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'मेरा मकसद फिल्म में ऋषभ के शानदार अभिनय के बारे में बात करना था। एक अभिनेता के तौर पर मैं जानता हूं कि उस सीन को उस तरह से निभाने में कितनी मेहनत लगी होगी, जिसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का बहुत सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।'

सांस्कृतिक दृष्टि से संवेदनशील है फिल्म का ये सीन

बता दें, कंतारा में चामुंडी फिल्म के सबसे इंटेंस और आध्यात्मिक रूप से स्पिरिचुअली चार्ज्ड सीन्स में से एक में है, जहां उन्हें गुलिगा दैव की उग्र और रक्षा करने वाली बहन के रूप में दिखाया गया है। यह सीन अनुष्ठानिक गतिविधियों, समाधि जैसी ऊर्जा और तटीय लोककथाओं का मिश्रण है, जो इसे तुलु और भूता कोला परंपराओं में अत्यधिक महत्वपूर्ण बनाता है। ये उनकी उपस्थिति, दैवीय क्रोध और पूर्वजों की आत्माओं का प्रतीक है, यही कारण है कि कई दर्शक इस चित्रण का किसी भी प्रकार से नकल करना या मजाक उड़ाया जाना अपमानजनक मानते हैं।

ये भी पढ़ेंः 'हमारे इमोशन्स के साथ मत खेलो', श्रद्धा कपूर ने 'धुरंधर' देखकर लिख डाले पोस्ट पर पोस्ट, निगेटिव पीआर पर उठाए सवाल
'बिन शर्त माफी मांगें नीतीश कुमार', महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने पर चिढीं 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम

Latest Bollywood News