A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयशा खान को रुपाली गांगुली की मम्मी ने किया फेल, 70 की उम्र में गजब डांस मूव्ज से बनीं 'धुरंधर', लोग बोले- असली 'शरारत' तो ये कर रहीं

आयशा खान को रुपाली गांगुली की मम्मी ने किया फेल, 70 की उम्र में गजब डांस मूव्ज से बनीं 'धुरंधर', लोग बोले- असली 'शरारत' तो ये कर रहीं

'धुरंधर' का गाना 'शरारत' चर्चा में है। इस गाने पर जमकर रील बनाई जा रही हैं और गाने में दिखाए गए डांस मूव्ज भी लोगों को भा गए हैं। अब इसी पर 70 की रुपाली गांगुली की मां ने क्रेजी डांस मूव्ज किए और अपने वीडियो से लोगों का दिल जीत लिया है।

vijay ganguly rajani ganguly rupali ganguly- India TV Hindi
Image Source : VIJAYGANGULY/INSTAGRAM विजय गांगुली संग डांस करतीं रुपाली गांगुली की मां रजनी गांगुली।

आज सोशल मीडिया की दुनिया में घर बैठे सब कुछ देखने को मिल रहा है, कुछ झलकियां लोगों को उत्साहित करते हैं, कुछ हैरान करते हैं और बड़ा सरप्राइज देते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने यह साबित कर दिया कि उम्र वाकई सिर्फ एक नंबर होती है। यह दिल को छू लेने वाला वीडियो 'धुरंधर' फेम मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह अपनी और एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की मां रजनी गांगुली के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट का दिल जीत लिया।

रजनी गांगुली का डांस देख हैरत में फैंस

वीडियो में रजनी गांगुली पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ डांस करती दिखाई देती हैं। चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान, सटीक स्टेप्स और म्यूजिक की बीट्स के साथ उनका बेहतरीन तालमेल देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उनकी उम्र 70 साल है। उनकी एनर्जी और ग्रेस ने न सिर्फ दर्शकों को चौंका दिया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि जुनून और खुश रहने की कोई उम्र नहीं होती। विजय गांगुली के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी वीडियो को और खास बना देती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया और लोग रजनी की एनर्जी की तारीफ करने लगे। एक शख्स ने लिखा, '70 की उम्र में ये असली धुरंधर हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'शरारत' गाना इनके लिए ही बना है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'असली 'शरारत' तो ये कर रहीं'।

यहां देखें वीडियो

रजनी बटोर रहीं वाहवाही

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर दी। फिल्म धुरंधर में इस गाने की ओरिजिनल स्टार आयशा खान ने दो फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी, जो रजनी के शानदार डांस की सराहना करने के लिए काफी था। एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह! अब मुझे समझ आया कि तुम्हें यह किससे मिला है… बहुत सारा प्यार… आंटी नमस्ते।' उनका यह कमेंट विजय गांगुली की प्रतिभा और उनकी पारिवारिक विरासत की ओर इशारा करता है। बता दें, इस गाने को रजनी गांगुली के बेटे और रुपाली गांगुली के भाई विजय ने ही कोरियोग्राफ किया था।

निम्रत कौर को भी भा गया वीडियो

अभिनेत्री निम्रत कौर ने इस परफॉर्मेंस को अनमोल बताया, जबकि सिंगर आकृति कक्कड़ ने भावुक होते हुए लिखा, 'मां मां ही होती है, क्या स्टार हैं।' इन प्रतिक्रियाओं ने साफ कर दिया कि यह वीडियो सिर्फ एक डांस क्लिप नहीं, बल्कि भावनाओं और प्रेरणा से भरा पल है। फैंस भी अपनी खुशी और हैरानी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, 'काश मैं भी आंटी के डांस का 1% भी कर पाती,' तो वहीं दूसरे ने कहा, 'वह सच में एक स्टार हैं।' कई लोगों ने उन्हें प्रेरणा बताया और उनकी एनर्जी को सलाम किया।

ये भी पढ़ें: भाई की शादी में ऋतिक रोशन ने जमाई महफिल, बेटों संग किया जमकर डांस, रेहान-ऋदान के गुड लुक्स निहारते रहे लोग

अक्षय खन्ना से कई गुना हैंडसम है बड़ा भाई, 53 की उम्र में भी है 25 वाली चमक, विनोद खन्ना की विरास्त को बढ़ा रहा आगे

Latest Bollywood News